सोशल मीडिया मजेदार वीडियो को देखने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। आप चाहे इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो, फेसबुक पर हो या फिर ट्विटर चलाते हो, आपको हर जगह ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे जो आपका अच्छा-खासा मनोरंजन कर देंगे। सुबह से लेकर शाम तक इन प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। मजेदार डांस, मजेदार एक्टिंग समेत ना जाने कितने ही वीडियो इन प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलते हैं। अभी भी एक नया वीडियो वायरल हो रह है। वीडियो और कमेंट दोनों को देखने के बाद आपका अच्छा-खासा मनोरंजन हो जाएगा।
Related Stories
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
आप सभी लोगों ने अपने बचपन में साइकिल तो चलाई ही होगी। क्या आपने कभी साइकिल को हाथ छोड़कर चलाया है। वैसे यह खतरनाक होता है मगर कई लोगों ने किया ही होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा मगर यह थोड़ा प्रो लेवल का है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स साइकिल चला रहा है। उसने साइकिल के हैंडल को अपने हाथों से नहीं पकड़ा है क्योंकि उसने हाथों से उस सामान को पकड़ा है जो उसके सिर पर रखा हुआ है। हैरानी तब होती है जब मोड़ पर वह साइकिल का हैंडल पकड़े बिना ही उसे मोड़ लेता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर comedyculture.1m नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- तभी तो कहते हैं ना कि इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेस्ला कोने में रो रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे भईया ये देखो बिहारी टैलेंट। एक यूजर ने लिखा- ये टैलेंट तो मेरे पास भी है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं तो साइकिल पर चलते हुए फ्री-फायर भी खेला है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़के ने तो एकदम से सभी के जज्बात बदल दिए, Video हुआ वायरल तो लोग भी देने लगे रिएक्शन
ऐसे हेवी ड्राइवर से हमेशा सावधान रहें वरना हादसे का शिकार हो जाएंगे, Video देखकर समझ आएगा क्यों?