1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "हमेशा की तरह दीदी ने इस बार भी ब्रेक नहीं मारा", शख्स को लड़की ने स्कूटी से मारा टक्कर, Video देख लोगों ने लिए मजे

"हमेशा की तरह दीदी ने इस बार भी ब्रेक नहीं मारा", शख्स को लड़की ने स्कूटी से मारा टक्कर, Video देख लोगों ने लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 18, 2024 11:58 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 11:58 am IST

सोशल मीडिया पर एक काफी मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूटी लिए एक लड़की पेट्रोल पंप पर खड़े ही खड़े वहां के कर्मचारी को टक्कर मार दी। वीडियो देखने के बाद पब्लिक उस लड़की का खूब मजाक उड़ा रही है।

पेट्रोल पंप कर्मचारी को स्कूटी से टक्कर मारते हुए लड़की- India TV Hindi
पेट्रोल पंप कर्मचारी को स्कूटी से टक्कर मारते हुए लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों की ड्राइविंग स्किल को लेकर मजाक बनते रहेत हैं। कोई ना कोई ऐसी वीडियो जरूर वायरल हो जाती है, जिसे लेकर लोग लड़कियों की ड्राइविंग स्किल पर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगते हैं। हाल में फिर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि दीदी ने हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक नहीं लगाया। 

लड़की ने पेट्रोल भर रहे शख्स को मारा टक्कर

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पेट्रोल पंप पर कुछ गाड़ियां तेल भरवाने के लिए खड़ हैं। पेट्रोल पंप का कर्मचारी एक महिला की स्कूटी में पेट्रोल भर रहा है। पीछे एक और महिला अपनी स्कूटी लिए खड़ी है। कर्मचारी जैसे ही पेट्रोल भरकर स्कूटी से हटता है। तभी अचानक से पीछे स्कूटी खड़ी महिला उस कर्मचारी को टक्कर मार देती है। दरअसल, महिला के हाथों से स्कूटी की एक्सीलेटर ऐसे घूमती है कि स्कूटी उसके नियंत्रण से बाहर हो जाती है और वह सीधे कर्मचारी को टक्कर मार देती है। उधर, जो महिला पहले से गाड़ी में तेल भरवा रही थी वह भी स्कूटी लिए गिर पड़ती है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट 

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को रितेश पाल नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 लाख व्यूज और 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद खूब मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी की गलती नहीं है स्कूटर बनाने वाले की गलती है। दूसरे ने लिखा- थोड़ा सा धक्का दिया कि जल्दी भरो मेरे में। तीसरे ने लिखा- पता नहीं लड़कियों को ब्रेक से कौन सी दुशमनी है।

ये भी पढ़ें:

लड़की ने दादाजी की उम्र के 1-2 नहीं बल्कि बनाएं 7-7 बॉयफ्रेंड, पेंशन के पैसों से गर्लफ्रेंड को कराते हैं ऐश

VIDEO: डॉली चायवाले ने मालदीव में समन्दर किनारे लगाई अपनी टपरी, घूमने आए विदेशी पर्यटकों को पिलाई चाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।