1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: डॉली चायवाले ने मालदीव में समन्दर किनारे लगाई अपनी टपरी, घूमने आए विदेशी पर्यटकों को पिलाई चाय

VIDEO: डॉली चायवाले ने मालदीव में समन्दर किनारे लगाई अपनी टपरी, घूमने आए विदेशी पर्यटकों को पिलाई चाय

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 17, 2024 09:44 am IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:44 am IST

अब तक आपने डॉली चायवाला को नागपुर में ही चाय की टपरी लगाते हुए देखा था लेकिन हाल में डॉली ने अपनी चाय की टपरी मालदीव में समन्दर किनारे लगाई और घूमने आए विदेशी पर्यटकों को चाय पिलाई।

विदेशी पर्यटकों को चाय पिलाते हुए डॉली चायवाला- India TV Hindi
विदेशी पर्यटकों को चाय पिलाते हुए डॉली चायवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले डॉली चायवाला अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अब आए दिन इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लग्जरी कार में घूमते हुए तो कभी विदेशों में सैर करते हुए। डॉली नागपुर में अपनी चाय की टपरी लगाते हैं लेकिन हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मालदीव में समन्दर किनारे अपनी टपरी लगाए हुए नजर आ रहे हैं। 

डॉली ने समन्दर किनारे अपनी टपरी लगाई

बता दें कि डॉली अपने अनोखे अंदाज में चाय बनाने को लेकर चर्चा में आए थे। अब वह इसी अंदाज में मालदीव में समन्दर किनारे चाय बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली ने समन्दर किनारे अपनी टपरी लगा रखी है। जिस पर वह चाय बना रहे हैं। पीछे अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। डॉली चायवाला को समन्दर किनारे चाय बनाते हुए देख वहां घूमने आए विदेशी पर्यटक उनकी वीडियो बना रहे हैं और उन्हें चाय बनाते हुए देख रहे हैं। चाय बनाने के बाद डॉली ने उन विदेशी पर्यटकों को अपने हाथों की बनी चाय पिलाई और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को डॉली ने अपने इंस्टाग्राम पेज @dolly_ki_tapri_nagpur से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा और 23 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोदी के बाद एक इसी चायवाले का बोलबाला है। दूसरे ने लिखा- सोच रहा हूं कि इसकी टपरी पर रिज्यूम डाल दूं। डॉली भाई के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या?

ये भी पढ़ें:

चार सवाल और सारा खेल खत्म, पत्नी की चोरी पकड़ने के लिए हसबैंड ने लगाया CID वाला दिमाग - VIDEO

VIDEO: नदी में कूदकर मरने जा रहा था कपल, मछुआरों ने पहले बचाई जान फिर दिया झापड़ ही झापड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।