1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: नदी में कूदकर मरने जा रहा था कपल, मछुआरों ने पहले बचाई जान फिर दिया झापड़ ही झापड़

VIDEO: नदी में कूदकर मरने जा रहा था कपल, मछुआरों ने पहले बचाई जान फिर दिया झापड़ ही झापड़

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 17, 2024 07:04 am IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:05 am IST

एक प्रेमी जोड़ा मरने के लिए गोमती नदी में कूदा लेकिन उन्हें कूदते हुए वहां पर मौजूद मछुआरों ने देख लिया। फिर मछुआरों ने उनकी जान बचाई और प्रेमी युवक को नदी से बाहर निकालते ही थप्पड़ ही थप्पड़ मारा।

कपल को डूबने से मछुआरों ने बचाया।- India TV Hindi
कपल को डूबने से मछुआरों ने बचाया। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक कपल ने जान देने के लिए गोलाघाट पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी लेकिन समय रहते मछुआरों ने उस कपल को दबोच लिया और उन्हें नदी से खींचकर बाहर निकाला। इतना ही नहीं नदी से निकालने के बाद मछुआरों ने प्रेमी युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मारा। वहीं, आस-पास मौजूद लोग प्रेमी को और मारने के लिए मछुआरों को उकसाते नजर आए। उन्होंने मछुआरों से कहा कि इसे हमारी तरफ से भी 4-5 थप्पड़ मारो। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

Related Stories

कपल के रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मछुआरा नदी में डूब रहे प्रेमी युवक को नदी से खींचकर बाहर किनारे पर ले आता है और फिर वह उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मारने लगता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग प्रेमिका को भी नदी से निकालकर किनारे पर ले आते हैं और उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

मछुआरों ने कपल को पुलिस के हवाले किया

जानकारी के अनुसार, जब गोलाघाट पुल से कपल ने मरने के लिए नदी में छलांग लगाई तो उन्हें मछुआरों ने कूदते हुए देख लिया था। जिसके बाद वे भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। मछुआरों ने मिलकर कपल को बचा लिया। इधर, जिस मछुआरे ने प्रेमी युवक को मरने से बचाते हुए नदी से बाहर निकाला था। उसने उसे बाहर निकालते ही दनादन थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इसके बाद मछुआरों ने कपल को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की और युवक-युवती को उनके हवाले कर दिया। साथ में पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसाइड अटेमप्ट करने का केस भी दर्ज कर लिया। पुलिस ने जाते-जाते कपल को चेतावनी दी कि आगे से ऐसा कदम उठाने की कोशिश न करें।

ये भी पढ़ें:

इन देशों में सबसे कॉमन हैं ये सरनेम, जानिए भारत और पाकिस्तान में कौन सा है

चीज एक फायदे अनेक, शख्स ने स्कूटी में लगवा दी टॉयलेट सीट, Video देख लोगों ने पूछा - स्कूटी है या चलता फिरता Toilet

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।