1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Indigo फ्लाइट की कराची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जा रही थी सऊदी; जानें क्या हुआ

Indigo फ्लाइट की कराची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जा रही थी सऊदी; जानें क्या हुआ

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 14, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 04:38 pm IST

नई दिल्ली से जेद्दा जाने वाली एक फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में थी, तभी एक यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग।- India TV Hindi
कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग। Image Source : FILE

कराची: इंडिगो की एक फ्लाइट की आज शनिवार को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, ये फ्लाइट नई दिल्ली से उड़ान भरकर सऊदी अरब के जेद्दा में जाने वाली थी। इसी बीच फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के जेद्दान जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी स्वास्थ्य स्थिति के कारण पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग करना पड़ा। फ्लाइट की लैंडिंग कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराई गई। 

फ्लाइट में बीमार हो गया यात्री

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CCA) के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को नई दिल्ली से रवाना हुआ विमान जब पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था। तभी एक पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार हो गया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार बीमार हुए भारतीय यात्री की आयु 55 वर्ष है। सूत्र ने कहा, “विमान के पायलट द्वारा ऑक्सीजन दिए जाने पर भी यात्री की तबीयत ठीक नहीं हुई। इसके बाद कराची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से संपर्क किया।” 

कराची से नई दिल्ली लौट आया यात्री

उन्होंने बताया, “हवाई यातायात नियंत्रण ने मानवीय आधार पर इंडिगो विमान को कराची में उतरने की अनुमति दे दी, जिसके बाद यात्री के आपातकालीन उपचार के लिए एक मेडिकल टीम विमान में पहुंची।” खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यात्री के उपचार के बाद विमान कराची से रवाना हुआ, जबकि जेद्दा जाने के बजाय यात्री नई दिल्ली लौट गया।

इस्तांबुल में फंसे भारतीय

वहीं दूसरी तरफ इंडिगो तुर्किये की राजधानी में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए दो विमान इस्तांबुल भेजने वाली है। बता दें कि शुक्रवार को तकनीकी खामी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई थी। इस वजह से इंडिगो के सैकड़ों यात्री इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंस गए, क्योंकि दिल्ली और मुंबई जाने वाली उनकी उड़ानें देरी से चल रही थीं। वे 24 घंटे से ज़्यादा समय तक फंसे रहे और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर देरी और सुविधाओं की कमी की शिकायत की। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें-

'एकलव्य, द्रोणाचार्य, सावरकर, मनुस्मृति और युवा...', राहुल गांधी ने संसद में सरकार पर जमकर साधा निशाना; जानें क्या बोले

ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया टॉवल, महिला की फट गई आंत; अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत