1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्रश करते समय अगर आपको भी आने लगती है उल्टी तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

ब्रश करते समय अगर आपको भी आने लगती है उल्टी तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 13, 2024 11:47 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 11:47 pm IST

अगर ब्रश करते समय आप भी मतली और उल्टी महसूस करते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क होना चाहिए और डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। क्योंकि ये कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

vomiting while brushing- India TV Hindi
vomiting while brushing Image Source : SOCIAL

कुछ लोग ब्रश करते समय मतली और उल्टी की समस्या महसूस करते हैं। ये अगर कभी-कभी हो तो ये एसिडिटी और अपच की वजह से हो सकता है। तो, कई बार इसका कारण पित्त बढ़ जाना या फिर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, ये तमाम चीजें आपके डाइजेशन को प्रभावित करती हैं और ऐसी स्थिति में जब खाना नहीं पच पाता है तो पेट में बाइल जूस और बनने लगता है जिससे एसिड रिफ्लक्स की स्थिति होती है और बार-बार व्यक्ति मतली महसूस करने लगता है। साथ ही कुछ लोग तो वोमिटिंग भी कर देते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी इस समस्या के पीछे कुछ और गंभीर कारण हो सकते हैं। क्या हैं ये जानते हैं।

ब्रश करते समय उल्टी आने का कारण

  • गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स: ब्रश करते समय मतली का एक बड़ा कारण है पेट के अल्सर और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग जैसी पाचन संबंधी समस्याएं। दरअसल, पेट में एसिड बढ़ने से मतली हो सकती है और दांतों को ब्रश करते समय मतली बढ़ सकती है। इस संवेदनशील पेट की स्थिति वाले लोग खाली पेट या ब्रश करने पर भी मतली महसूस कर सकते हैं। 

  • किडनी खराब होने का लक्षण: ब्रश करते समय उल्टी आना किडनी खराब होने का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल, जब किडनी का कामकाज प्रभावित होता है तो इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। साथ ही शरीर में जब क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ जाता है तो मतली से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग बार-बार मतली और उल्टी की समस्या परेशान रहने लगते हैं। अगर आप इन तमाम दिक्कतों को महसूस करते हैं और ये रेगुलर की समस्या हो रही है तो आपको अपने डॉक्टर को जाकर तुरंत दिखाना चाहिए और जांच करवानी चाहिए। ऐसा करना आपको भविष्य की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। साथ ही आप कई गंभीर रोगों से बचे रहेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।