1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा गजब का स्टंट, Video देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

आज से पहले नहीं देखा होगा ऐसा गजब का स्टंट, Video देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2024 11:29 am IST,  Updated : Jun 19, 2024 11:52 am IST

दो लोगों का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो में दोनों शख्स ऐसा स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं जो आज तक किसी ने भी नहीं देखा होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर लोगों ने किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिल्कुल क्रिकेट की तरह ही है। आप जिस तरह क्रिकेट में यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि कौन सी टीम जीतेगी। ठीक उसी तरह आप यह भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर कब आपके सामने कैसा वीडियो आएगा और उसे देखने के बाद आप किस तरह से रिएक्ट करेंगे। हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा वो आपको निश्चित तौर पर हैरान करेगा।

ऐसा स्टंट कभी देखा है?

आपने आज तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग खतरनाक और अजब-गजब स्टंट करते हुए नजर आए होंगे। कोई बाइक से स्टंट करता है तो कोई कार से स्टंट करके दिखाता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोगों ने अपने दातों की मदद से एक पतले प्लेट को पकड़ लिया है। इसके बाद एक शख्स उछलकर दूसरे शख्स के कंधे के ऊपर उल्टा होकर खड़ा हो जाता है। वीडियो में आगे जो दिखता है वो हर किसी को हैरान कर देगा। दोनों फिर उस पतले से प्लेट पर अपना बैलेंस बना लेते हैं और एक दूसरे का हाथ छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं फिर एक शख्स बैलेंस को बनाए हुए आगे की तरफ चलने लगता है और इस दौरान दोनों का बैलेंस बना हुआ रहता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा स्टंट देखा है कभी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नहीं देखा, बहुत खूब। दूसरे यूजर ने लिखा- नहीं, आज देखकर मन धन्य हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- जोरदार संतुलन बनाए रखने की कला का अद्वितीय उदाहरण। वहीं एक यूजर ने लिखा- बहुत उम्दा स्टंट है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे को झूले में झूला रही थी मां तभी घर के अंदर घुस गया विशालकाय सांप, देखें रूह कंपा देने वाला Video

Amazon से लड़की ने मंगवाया ऑनलाइन सामान, पैकेज से निकला जहरीला सांप; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।