1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हनी सिंह के फैंस इस बंदे को कभी माफ नहीं करेंगे, Video देख आप भी बोलेंगे- 'बस कर भाई'

हनी सिंह के फैंस इस बंदे को कभी माफ नहीं करेंगे, Video देख आप भी बोलेंगे- 'बस कर भाई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 10:53 pm IST

अपने हाथ में माइक लेकर और सामने ट्राइपॉड पर फोन सेट करके एक शख्स ने हनी सिंह के सबसे पॉपुलर गाने में से एक को गाते हुए वीडियो बनाया। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप अपने कान को बंद कर लेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया हर किसी के लिए है और यहां हर कोई कुछ भी पोस्ट कर सकता है। हर कोई अपना सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रहा है और जो अच्छा लगता है, उसे पोस्ट भी कर रहा है। मगर कुछ लोग ऐसे वीडियो और फोटो पोस्ट कर देते हैं कि फिर इंटरनेट की ही जनता उन्हें ट्रोल करने लगती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि किस तरह के वीडियो और फोटो को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। कभी फूड के साथ एक्सपेरिमेंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है। अभी एक गाना गाते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस खबर को जितने भी लोग पढ़ रहे हैं उन्होंने हनी सिंह का नाम तो सुना ही होगा। कई लोग ऐसे भी होंगे जो हनी सिंह के फैन होंगे। अगर आप भी फैन हैं तो फिर आपने 'देसी कलाकार' गाना तो न जाने कितने ही बार सुना होगा। यह एक ऐसा गाना है जिसे लोग आप भी सुनना पसंद करते हैं। अब सोचिए कि इतना पसंद किए जाने वाले गाने को कोई गाकर खराब कर दे तो कैसा लगेगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स इसी गाने को गाता हुआ नजर आ रहा है। उसकी आवाज में न वो बात है और न ही कोई ताल है मगर फिर भी वो गाना गाते जा रहा है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरे इंडिया की तरफ मैं माफी मांगता हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कोई रोक क्यों नहीं रहा इसे लेकिन। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका पासपोर्ट कैंसिल करो। तीसरे यूजर ने लिखा- हनी सिंह हम शर्मिंदा हैं। चौथे यूजर ने लिखा- कोई निकालो इसे मेरी फीड से। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनकी खुद की कोई औकात नहीं है, इंडिया का नाम और खराब करेंगे।

ये भी पढ़ें-

आंटी नंबर 1! महिला के डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट

हुनर कभी गरीबी नहीं देखती जनाब, अब इस बच्चे के डांस का ही Video देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।