A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छत पर टहलने वाले इन अंकल का Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर आप भी समझ जाएंगे क्यों

छत पर टहलने वाले इन अंकल का Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर आप भी समझ जाएंगे क्यों

एक अंकल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RATANRANJAN_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर भी है। आप भी उन लोगों में जरूर शामिल होंगे जो सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ देर स्क्रोलिंग करते ही होंगे। हर रोज सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो नजर आ जाते हैं जो काफी यूनिक होते हैं और इसी कारण तो वो वायरल भी होते हैं। कभी हंसी-मजाक वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत या फिर उनके जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार तो कुछ वीडियो बस इसलिए वायरल हो जाते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

कई सारे लोग ऐसे हैं जो शाम या फिर सुबह-सुबह पार्क में टहलने के लिए जाते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने घर की छत पर ही टहल लेते हैं। अब ऐसा ही करने वाले एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल अंकल की छत पूरी तरह से काली हो गई है मगर अंकल जहां पर चलते हैं या यूं कहें कि जो उनका टहलने वाला रूट है, वहां की ईंटें काली नहीं हुई हैं और वो 8 के आकार में हाइलाइट हो रही हैं। अंकल रोज उसी जगह पर टहलते होंगे और इसी कारण वो रूट हाइलाइट हो रही है। इस वीडियो में यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है। अभी ऊपर हमने बताया था न कि कुछ वीडियो बस लोगों का ध्यान खींचने के कारण वायरल हो जाते हैं, ये वही वीडियो है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RatanRanjan_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'छत को पार्क बना डाला, व्यक्ति छत पर चलते-चलते 8 का आकार बना दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसका मतलब ये रोज करते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यमराज का खास आदमी है! शख्स ने इस तरह दौड़ाई साइकिल कि Video हो गया वायरल, लोगों ने लिए मजे

बकरीद पर बकरों का अनोखा Video हुआ वायरल, देखते ही हंसी आ जाएगी