A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर लगने वाली सीट का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

स्कूटी पर लगने वाली सीट का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूटी पर लगने वाली एक सीट नजर आती है। उस सीट में एक जुगाड़ बनाया गया है और उसी जुगाड़ को देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@AMSHILPARAGHU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको ऐसे लोग बहुत कम मिलेंगे जो यह कह दें कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होंगे ही और हर दिन कुछ देर तो ऑनलाइन बिताते ही होंगे। वहां आपको तरह-तरह के खूब सारे वीडियो दिखते होंगे जिन्हें देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी देते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कुछ न कुछ दिखता ही होगा क्योंकि यह सब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सीट नजर आती है जो एक स्कूटी की है। उस सीट में जुगाड़ नजर आता है जिसे फोन रखने के लिए बनाया हुआ है। वीडियो में नजर आता है कि उस सीट के आगे यानी जहां पर पैर रखा जाता है, सीट पर उधर एक जेब बना हुआ है जिसे फोन रखने के लिए बनाया गया है ताकि आप स्कूटी को चलाते हुए वहां पर फोन रख सके। मगर इस जुगाड़ को देखने के बाद लोगों ने इसे गलत बताया। लोगों ने क्या कहा, वो आपको बाद में बताएंगे, पहले आप वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @amshilparaghu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जिसने इसकी खोज की उसे 10 हजार तोपों की सलामी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया मगर लोगों ने इस जुगाड़ को गलत बताया। एक यूजर ने लिखा- वहां फोन रखना खतरनाक है क्योंकि रेडिएशन पेट पर असर डालेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या होगा अगर वो फट जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- सोचो अगर आप वहां अपना फोन भूल गए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी खेला है ये वाला खेल? आजकल वीडियो हो रहा है खूब वायरल

सिक्योरिटी गार्ड का ये वाला जुगाड़ देखा आपने? Video हो रहा है वायरल