A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे ट्रैक पर दौड़ते वैन का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

रेलवे ट्रैक पर दौड़ते वैन का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने रेलवे पर ट्रैक पर कुछ ऐसा पहले शायद ही देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REALTOFANOJHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप दिन में जितनी बार भी सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग के लिए जाएंगे, आपको हर बार कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाएगा कि वो आपका ध्यान अपनी तरफ खींच लेगा। हर दिन लोग अनगिनत वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि उधर कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और क्या वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेन जाते हुए तो कई बार देखा होगा मगर क्या आपने कभी वैन को रेलवे ट्रैक पर दौड़ते हुए देखा है? जाहिर सी बात है कि ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा मगर वायरल वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक वैन रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है। दरअसल उसके पहियों को बदला गया है। वैन के टायर को निकालकर वहां ट्रेन के पहिए लगा दिए गए हैं और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब का टैलेंट है बंदे में, ट्रेन के ट्रैक पर गाड़ी चला रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पटरी पर चलने का मुख्य कारण इसके पहिए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कमाल की कला है इसमें, ट्रेन की पटरी पर ही कार दौड़ा दी। आपको बता दें कि मजाकिया तौर पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है जो वायरल हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश हो या तूफान दावत नहीं रुकनी चाहिए, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लड़कों का जीवन कठिन है मित्र! लड़के के साथ जो हुआ उसे देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video