1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल

भारत में जुगाड़ का मतलब है कम संसाधनों में काम निकाल लेना और कई बार सिर्फ काम ही नहीं निकलता बल्कि एक कारनामा भी हो जाता है। यह वीडियो उसी की मिसाल है।

जुगाड़ से ऑटो रिक्शॉ चलाते दिखा युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA जुगाड़ से ऑटो रिक्शॉ चलाते दिखा युवक

भारत में अगर जुगाड़ी कौम ना हो तो शायद लोगों का आधा काम नहीं हो पाएगा। जुगाड़ के बलबूते पर करोड़ों भारतीयों का जीवन चल रहा है। हाल में ऐसे ही जुगाड़ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जुगाड़ के दम पर एक ऑटो रिक्शा सड़क पर पूरे दम से रफ्तार भर रहा है। 

जुगाड़ पर टिका ऑटो रिक्शे का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुर्सी पर बैठकर उस ऑटो रिक्शा को चला रहा है। देखने में यह नजारा इतना अनोखा और मजेदार है कि लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही। शख्स सड़क पर फुल स्पीड में ऑटो रिक्शा चलाता दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि उस रिक्शे में ड्राइवर की सीट की जगह एक प्लास्टिक की कुर्सी लगाई गई है। जिस पर बैठकर वह ड्राइवर बड़े आराम से रिक्शा चला रहा है। ऑटो का पुछला हिस्सा पूरी तरह से खुला हुआ है। जिससे उस ऑटो के एक-एक कल पुर्जे दिख रहे हैं। शख्स फुल कॉन्फिडेंस में उस रिक्शे को ऐसे भगाए जा रहा जैसे उसे इस बात की कोई फिक्र नहीं कि अगर रिक्शा का जुगाड़ फेल हो गया तो फिर क्या होगा।

सड़क पर फुल स्पीड में रफ्तार भरते दिखा ऑटो रिक्शा

सड़क पर चल रहे इस रिक्शे के वीडियो को पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नामक पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर केंट करते हुए लिखा- जुगाड़ हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है। दूसरे ने लिखा- इस VIP रिक्शा का कोई तोड़ नहीं है, महंगी गाड़ियों में एक ही सीट होता है, यहां उस सीट पर ड्राइवर साहब किसी राजा की तरह बैठे हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सलामत रहे ये भाईचारा! दोस्त को पिटते देख लड़ाई में कूद गया लड़का, दोनों ने मिलकर छुड़ाए सामने वाले के छक्के

ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद! पुड़िया फाड़ा और फांक लिया, सैकड़ों फीट ऊपर टावर के टॉप पर चढ़कर गुटखा खाते दिखा युवक