सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और यहां पर कभी भी वायरल कंटेंट की कमी नहीं रहती है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो अपने कंटेंट के कारण वायरल हो रहा होता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामे का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस और बच्चों की प्यारी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर डीजे बज रहा है। अब शायद कोई बारात जा रही होगी जहां ये डीजे बज रहा होगा। वहीं पर एक लड़की पंजाबी गाने पर डांस कर रही है मगर उसका डांस देखकर समझ में ही नहीं आ रहा है कि वो क्या कर रही है। उसके गाने को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो हिप-हॉप पर डांस कर रही है या फिर बीट पर डांस कर रही है। उसके अतरंगी डांस के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर ये जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब और कहां का है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजे लिए हैं मगर पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adm_alex_simon_rj28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर लिखा है, 'जिसने भी इसे उकसाया है, उसे पाप लगेगा।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरी हिम्मत तो देखो, मैंने पूरा वीडियो देख लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अंदर से बहुत जोर से डांस आ रहा है बेचारी को लेकिन बाहर नहीं आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी को बहुत जोर से डांस आ रहा है पर निकल नहीं पा रहा। चौथे यूजर ने लिखा- उकसाने वाले को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी प्रतिभा आपको सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगी, वायरल Video आपको करेगा हैरान
आंटी जी की गलती का Video हुआ वायरल और लोग देखते ही लेने लगे मजें, जानें किए कैसे कमेंट