हमारे देश में जुगाड़ करने वाले कलाकारों की कोई कमी नहीं है। यहां आपको हर जगह कुछ न कुछ ऐसा दिख जाएगा जो आपको हैरान कर ही देगा और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि वहां पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसमें लोगों की अनोखी प्रतिभा दिख जाती है। आप अगर हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ देर भी बिताते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ और कलाकारी करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने ई-रिक्शा को साफ कर रहा है। अब उसकी जो ई-रिक्शा है वो बहुत ही यूनिक है। उसने बाइक के एक पार्ट को आगे लगवाया है और पीछे ई-रिक्शा की बॉडी लगवाई है और वो भी चौड़ी बॉडी है। आमतौर पर आपको सड़क पर जितने भी ई-रिक्शा देखेंगे वो छोटे से दिखेंगे मगर ये वाला अलग है। इंजन के कारण भी और पीछे की बॉडी के कारण भी, ये अलग है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yadav_sunil01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रतिभा की कमी नहीं है भारत में बस अवसर नहीं मिलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पूरा सिस्टम ही बदल लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या कलाकारी इसने किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग बहुत ही क्रिएटिव हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी की गलती का Video हुआ वायरल और लोग देखते ही लेने लगे मजें, जानें किए कैसे कमेंट
बेंगलुरु की सड़क का ये नजारा देख हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल