1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिंजरे में कैद की गईं मुस्लिम महिलाओं का Video हुआ वायरल, फिल्मी सीन या फिर हकीकत, लोगों के बीच जमकर हुई बहस

पिंजरे में कैद की गईं मुस्लिम महिलाओं का Video हुआ वायरल, फिल्मी सीन या फिर हकीकत, लोगों के बीच जमकर हुई बहस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर दो मुस्लिम महिलाओं को एक लोहे के पिंजरे में कैद दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस होने लगी। कुछ लोगों ने इसे फिल्मी सीन बताया तो कुछ ने इसे हकीकत करार दिया।

पिंजरे में कैद मुस्लिम महिलाएं- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पिंजरे में कैद मुस्लिम महिलाएं

पाकिस्तान से जंग की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर मुसलमानों और मुस्लिम देशों के तमाम वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल में ही एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोहे के पिंजरे में दो मुस्लिम महिलाओं को कैद कर रखा गया है। एक शख्स उनमें से एक महिला को पिंजरे से बाहर निकाल कर ले जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही लोग इस वीडियो की जानकारी जुटाने में लग गए। वीडियो देख लोग हैरान थे कि आखिर ये वीडियो कहां की है, जहां मुस्लिम महिलाओं को इस तरह कैद कर रखा गया है।

वीडियो को लेकर लोगों में हुई बहस

वायरल वीडियो देख लोगों के बीच इस पर चर्चा छिड़ गई। कई लोगों का मानना था कि यह वीडियो को वास्तविक वीडियो नहीं बल्कि किसी फिल्म का सीन है। इसे लेकर एक यूजर ने वीडियो की वास्तविकता पर सवाल करते हुए AI @Grok से वीडियो के बारे में पूछा। जिस पर @Grok ने जवाब दिया कि ये वीडियो कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि एक वास्तविक रिकॉर्डिंग है। 2016 के आसपास सीरिया के रक्का में ISIS ने इन महिलाओं को ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के लिए सार्वजनिक रूप से सजा दी थी। दोनों महिलाओं को ISIS के सख्त ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक लोहे के पिंजरे में बंद कर दिया गया था। यह ISIS की महिलाओं को अपमानित करने और उन्हें नियंत्रित करने की एक आम रणनीति थी।

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @realMaalouf नाम के यूजर ने शेयर की है। जिसे साढ़े 6 मिलियन लोगों ने देखा और 28 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां तमाम लोगों ने इसे फिल्मी सीन करार दिया है। तो कई लोगों ने इसे एक वास्तविक घटना बताया और @Grok को सही ठहराया। वीडियो पर आपकी क्या राय है, इसे लेकर कमेंट बॉक्स में आप अपने विचार रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: 60 की भीड़ में 90 और 69 को खोजकर दिखाएं, दिमाग का दही ना हो गया तो फिर कहना

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर