1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेंशन लेने के उम्र में दादा जी टेंशन दे रहे हैं, वायरल Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

पेंशन लेने के उम्र में दादा जी टेंशन दे रहे हैं, वायरल Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दादा जी जिम में बॉडी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने खूब कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BAKLOLHUYAAR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। कई सारे लोग अपनी बातें बताते हैं, कई लोग अपने साथ घटी कोई घटना के बारे में बताते हैं और इसके अलावा भी हमें सोशल मीडिया पर न जानें कितने सारे पोस्ट देखने को मिलते हैं। उन्हीं सब के बीच में कई सारे पोस्ट वायरल भी होते हैं जो आपकी और हमारी फीड पर हर रोज आते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

जिम में लोहा उठाते दिखे दादा

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक दादा जी जिम में गए हुए हैं और दो भारी डम्बल को उठाकर एक फ्लैट बेंच पर लेट जाते हैं। इस दौरान जब उनका बैलेंस थोड़ा सा बिगड़ता है तो एक बंदा उनकी मदद करने के लिए आता है मगर उससे पहले ही दादा जी संभल जाते हैं। इसके बाद वो बेंच पर लेटकर डम्बल प्रेस की एक्सरसाइज करते हुए दिखते हैं। अब यह AI वीडियो है या फिर रियल वीडियो है, यह बता पाना मुश्किल है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल तो हो ही रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर baklolhuyaar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अबे AI है। दूसरे यूजर ने लिखा- जियो चाचा। तीसरे यूजर ने लिखा- चाचा को 80 साल की उम्र में किसी आंटी ने रिजेक्ट कर दिया। चौथे यूजर ने लिखा- अंकल हमारे जिम ट्रेनर से अच्छे रेप्स लगा रहे हैं। पांचवें यूजर ने लिखा- चाचा अपने प्राइम में तो फायर होंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर टैंकर पलटने के बाद ड्राइवर ने मालिक को किया फोन, हुई बातचीत का Video जमकर हो रहा वायरल

ये लड़का तो कछुए से भी धीमा निकला, Slow Cycle Race का Video जरा आप भी देखिए