1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवा में उड़ते प्लेन में कार्ड्स खेलते लोगों का Video वायरल, लोगों ने कुछ यूं दिया अपना रिएक्शन

हवा में उड़ते प्लेन में कार्ड्स खेलते लोगों का Video वायरल, लोगों ने कुछ यूं दिया अपना रिएक्शन

फ्लाइट में बैठे कुछ लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आपस में कार्ड्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उनका यह तरीका पसंद नहीं आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA प्लेन में कार्ड्स खेलते दिखे कुछ लोग

दोस्तों के साथ सफर करते समय लोग अलग-अलग चीजें करते हैं जिससे उनका सफर मजेदार और हमेशा के लिए यादगार बनता है। वहीं कुछ लोग यूनिक रील बनाने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं जो आमतौर पर कोई नहीं करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे और फिर उसमें लोगों का रिएक्शन या यूं कहें कि उनकी नाराजगी भी नजर आती होगी। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसा कोई न कोई वीडियो नजर आ ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने क्या रिएक्शन दिया है।

फ्लाइट में कार्ड्स खेलते दिखे कुछ दोस्त

अभी तक आपने सोशल मीडिया पर ऐसे ही वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग ट्रेन के अंदर ग्रुप में कार्ड्स खेलते हुए कुछ लोग दिखे होंगे। मगर अब यह एक लेवल ऊपर चला गया है और लोग उड़ते प्लेन में कार्ड्स खेल रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि चार दोस्त अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और एक चादर को अपनी सीट पर रखते हुए उसे एक बेस की तरह बना लिया है। अब वो इस चादर पर कार्ड्स फेंकते हुए गेम खेल रहे हैं। इसका वीडियो भी उन्होंने बनाया जो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mahaveergandhi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फ्लाइट को ट्रेन मत बनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- इसलिए इंडिया से बाहर कोई हमारी इज्जत नहीं करता। तीसरे यूजर ने लिखा- आप जब फ्लाइट की टिकट खरीद सको मगर शिक्षा नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सिविक सेंस ने फ्लाइट छोड़ दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल पंप वाले ने क्या कहा जो भड़क गया ट्रक ड्राइवर, Male Ego पर आ गई बात

दूल्हे के साथ मजाक करना शख्स को पड़ा भारी, Video में देखें जो हुआ