सोशल मीडिया की गलियों में कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग कई सारे वीडियो और फोटो को पोस्ट करते ही हैं। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर पेज बनाया हुआ है जिसका काम सुबह से लेकर शाम तक सभी तरह के वीडियो पोस्ट करना है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर दिन में थोड़ी देर तो स्क्रोलिंग में बिताते ही होंगे और देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक एक महिला कहीं पर जा रही है। वो एस्क्लेटर पर चढ़ रही है लेकिन वो अकेले नहीं है। महिला के साथ उसकी दो बकरियां भी हैं और उन्हें लेकर वो महिला एस्क्लेटर पर चढ़ रही है। अब ये किसी रेलवे स्टेशन का है या फिर कहां का सीन है, इसकी जानकारी तो कहीं नहीं दी गई है मगर महिला अपनी बकरियों के साथ जा रही है इसलिए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'बिहार से दिल्ली का सफर' मगर पता नहीं कि ये दिल्ली का ही कोई वीडियो है। खैर अभी वीडियो वायरल हो रहा है तो आप वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ArshadK96995026 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बकरी ज्यादा जरूरी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बकरियां यहां क्यों ले आई है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सिस्टर गांव वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह रील का बुखार लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- रील के भूत ने लोगों को जोकर बना दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ये क्या देख रहा हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
खाना खाने का ये तरीका कहां छिपा था अब तक, Video देख आपके उड़ जाएंगे होश
ट्रॉफी नहीं ली मगर स्वाद पूरे ले लिए, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप और हर्षित राणा के फोटोशूट का Video वायरल