A
Hindi News वायरल न्‍यूज उछल-कूद में बंदरों को भी मात दे देगा ये बच्चा, फुर्ती देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

उछल-कूद में बंदरों को भी मात दे देगा ये बच्चा, फुर्ती देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

बच्चा लंबे समय तक एक जगह नहीं बैठ पाते। उनका शरीर इतना चंचल होता है कि वे हर वक्त उछल-कूद करते रहते हैं। अगर उनकी चंचलता को सही दिशा में इस्तेमाल कर लें तो ऐसे बच्चे एक अच्छे एथलीट बन सकते हैं।

उछल-कूद करता दिखा बच्चा- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA उछल-कूद करता दिखा बच्चा

नन्हें बच्चों का शरीर जितना लचीला होता है। उतना व्यस्क लोगों का नहीं हो सकता। बच्चों में फुर्ती भी बेहद ही कमाल की होती है। अगर बच्चे का शरीर चंचल है तो समझिए उसका मानसिक और शारीरिक विकास  बेहद ही सही तरीके से हो रहा है। लेकिन कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनका शरीर कभी भी चैन से नहीं बैठता वह हमेशा इधर-उधर उछल-कूद करते रहते हैं। ऐसे ही एक चंचल बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे को खूब उछल-कूद करते हुए देखा जा सकता है। 

बहुत ही फुर्तीला निकला बच्चा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा उछल-कूद करते हुए कई तरह के चुनौतियों को बेहद ही आसानी से पार कर लेता है। बच्चे का शरीर इतना फुर्तीला है कि उसे देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह उछल-कूद में किसी भी बंदर को मात दे देगा। वीडियो देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे को किसी जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। जिम्नास्टिक ही एक ऐसा खेल है जिसमें लोगों को शारीरिक रूप से संतुलित, ताकतवर, लचीलापन और चपलता की बेहद जरूरत होती है। 

वीडियो देख लोगों ने बच्चे को बताया टारजन

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @OnlyBangersEth नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 54 लाख लोगों ने देखा और 51 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने बच्चे को टारजन बताया। वहीं, दूसरे ने लिखा- बेशक हर लड़का इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता जितना इसने किया है, लेकिन अगर हर लड़का पारंपरिक मानव भोजन खाने के साथ-साथ ऐसा करने या जिमनास्टिक का अभ्यास करे तो लोगों में अधिक वजन की समस्या नहीं होगी। सक्षम वयस्कों को भी यही करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'चल निकल यहां से', पार्क में डांस करते हुए रील बना रही थीं छोरियां, देखते ही भड़क गया शख्स, बेइज्जत कर भगाया

VIDEO: पटरी पर दिखा आशिकी का भूत, ट्रेन मारती रही हॉर्न, शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा फोन पर प्रेमिका से करता रहा बात