1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी चलाती लड़कियों से हाथी भी खाते हैं खौफ, यकीन न हो तो ये Viral Video देख लें, मौज आ जाएगी!

स्कूटी चलाती लड़कियों से हाथी भी खाते हैं खौफ, यकीन न हो तो ये Viral Video देख लें, मौज आ जाएगी!

Elephant Funny Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें हाथियों के एक झुंड को स्कूटी चलाती लड़कियों से डरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है।

Aaj Ka Trending Video, Today Viral Video, Elephant Viral Video, Elephant Video Viral, Elephant Funny- India TV Hindi
Image Source : X/@SANATAN_KANNADA लड़कियों की स्कूटी से सहमे हाथी।

Elephant Funny Video: इसे पापा की परियों का खौफ कहें या उनका जलवा लेकिन सच्चाई तो ये है कि अब स्कूटी पर जाने वाली लड़कियों से इंसान ही नहीं जानवर भी डरने लगे हैं। ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि, ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसी बात को सच साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें हाथियों के झुंड को लड़कियों और उनकी स्कूटी से खौफ खाते हुए देखा गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हादसे के बाद कैसे डरे—सहमे हाथी किनारे से बच—बचकर निकले जा रहे हैं। 

एक्स पर सामने आया वीडियो 

एक्स पर @sanatan_kannada नामक हैंडल से एक वी​डियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया नजारा किसी बस्ती के अंदर का लग रहा है। जहां की तंग गलियों में चार हाथी आते हैं मगर सामने से आती दो स्कूटी सवार महिलाओं को देख उनके कदम भी ठिठक जाते हैं और तभी एक महिला हाथियों को देख स्कूटी समेत भागती नजर आती है। अब ये कहना मुश्किल है कि, हाथी महिलाओं को देख डर गए या महिलाएं हाथी को डर गईं। मगर वीडियो को कैप्शन दिया गया है— 'स्कूटर चलाती लड़की को देखकर हाथी भी डर जाते हैं।' 

यूजर्स की आईं प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को एक्स पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'रोना मत, यह सार्वभौमिक समस्या है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'वे महिलाओं का सम्मान करते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'हाहा, सच! स्कूटर का हॉर्न तो इनका असली दुश्मन है। ताकतवर हाथी भी जानते हैं कि इस जोड़ी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'वे उन महिलाओं से डरते हैं जो उनके आगे गाड़ी चलाती हैं।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'नारीवाद की शक्ति।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
मैडम की ही फील्डिंग सेट कर दी! मासूम बच्चे ने टीचर को दी ऐसी धमकी, सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स, देखें VIDEO 
VIDEO: लड़कियों के हाथ गोरे और लड़कों के काले क्यों होते हैं ? भाई का मजेदार जवाब सुन हंस—हंसकर लोटपोट हुए यूजर्स