1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया..' वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक और हो गया कांड, Video Viral

'पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया..' वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक और हो गया कांड, Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वर्चुअल मीटिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक कर्मचारी WFH पर मीटिंग रखे जाने से भड़कता हुआ नजर आया है जिसमें उसका माइक खुला रह गया।

Corporate Employee Angry on Boss Vide, Manager and Employee Comedy, Aaj Ka Viral Video, Viral Video,- India TV Hindi
Image Source : X/@CHADBHISHM वर्चुअल मीटिंग में हुआ कांड।

Viral Video : सोशल मीडिया पर कई कॉरपोरेट कर्मचारी अपनी नौकरी से असंतुष्ट नजर आते हैं। अत्यधिक काम का बोझ, लंबे घंटे, खराब वर्क-लाइफ बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी की कमी, टॉक्सिक वर्क कल्चर, कम सैलरी जैसी कई वजहें लोग अपने वीडियो में बताते हैं। इससे कर्मचारियों में स्ट्रेस, गुस्सा और उदासी बढ़ रही है। इसी बात की तस्दीक करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक कर्मचारी बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, वर्चुअल मीटिंग में माइक खुला रह जाता है और मैनेजर के प्रति उसके गुस्स को सभी लोग सुन लेते हैं। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @ChadBhishm नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में कर्मचारी ग्रुप कॉल में शामिल है तभी उसकी पत्नी उससे पूछती है कि वह एक और मीटिंग में क्यों शामिल हो गया है। वह जवाब देता है, "मैं कुछ नहीं कर सकता, मैनेजर ने मीटिंग 7 बजे रखी है। मुझे नहीं पता उसे मैनेजर किसने बनाया है।" इस दौरान उसे इस बात का एहसास नहीं है कि उसका माइक और कैमरा दोनों चालू हैं। इसके बाद एक अन्य सहकर्मी बीच में आकर उसे चेतावनी देती है कि उसका ऑडियो और वीडियो लाइव है। तभी वो माफी मांगता है और कॉल कट जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को एक्स पर काफी पसंद किया गया है। एक यूजर ने लिखा, "भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस एक मिथक है।" जबकि कई अन्य लोगों ने इस पल को प्रासंगिक बताया। कुछ यूजर्स ने खराब वर्क कल्चर  की ओर भी इशारा किया। एक यूजर ने लिखा कि, "यही सच्चाई है, हम भारतीय विदेशी ग्राहकों के लिए कठिन घंटों तक काम करते हैं, लेकिन विदेशी देश हमें सस्ते श्रम के रूप में देखते हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा कि, "भाई ने तो अपना रेजिगनेशन लेटर बहुत जल्दी लिख दिया।" तभी दूसरे ने लिखा, "कल कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा; इसका पूरा श्रेय उनकी पत्नी को जाता है।"  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन