1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाशिंग मशीन वालों देखो ये क्या हो रहा है, वायरल Video देख आप सभी के उड़ने वाले हैं होश

वाशिंग मशीन वालों देखो ये क्या हो रहा है, वायरल Video देख आप सभी के उड़ने वाले हैं होश

आपने अलग-अलग जगहों पर कई कुम्हारों को मिट्टी के बर्तन बनाते हुए देखा होगा मगर अभी जो तरीका वायरल हो रहा है, वैसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। वीडियो देखने के बाद वाशिंग मशीन बनाने वाले और इस्तेमाल करने वाले, दोनों अपना माथा पकड़ लेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/AAPKACULTURE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया के होने का कोई दूसरा फायदा हो या फिर न हो, मगर एक फायदा जरूर है और वो फायदा यह है कि सोशल मीडिया के जरिए यह पता चल जाता है कि हमारे देश में कितने लोग जुगाड़ करने में बहुत ही माहिर होते हैं। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कोई न कोई ऐसा वीडियो या फिर फोटो दिख ही जाता है जिसमें किसी का जुगाड़ वाला दिमाग नजर आ जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर कई जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। एक जुगाड़ अभी कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था जिसमें महिला वाशिंग मशीन में बर्तन धो रही थी। उससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कोई वाशिंग मशीन की मदद से आलू छील रहा था। अब एक बंदा उससे भी आगे निकल गया है। वीडियो में दिखता है कि वाशिंग मशीन बहुत पुराना है जिसके कारण उसकी बॉडी टूट गई है। इसके बाद वो बंदा उसकी मदद से मिट्टी के बर्तन बना रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। एक शख्स मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए टूटे-फूटे वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aapkaculture नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कंपनी वाले सदमे में है। दूसरे यूजर ने लिखा- मान गए गुरु। तीसरे यूजर ने लिखा- सारा टेक्नीशियन समाज डरा हुआ है। चौथे यूजर ने लिखा- 100 रुपए का काम और 1000 रुपए का बिजली बिल। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में घुसते ही बीवी ने पूछा इल्लॉजिकल सवाल, शख्स के जवाब ने Video को कर दिया वायरल

इससे बड़ा टोपीबाज आदमी अब तक नहीं देखा, आप भी देखें वायरल हो रहा Video