आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है तो वो हर इंसान आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मिल जाएगा। उसमें से कई सारे लोग ऐसे हैं जो कूल बनने की कोशिश में ऐसे वीडियो बनाते हैं जैसे उन्हें कुछ हो ही नहीं सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे। उसमें से आपको यह भी नजर आता होगा कि लोग रील से फेमस होने के चक्कर में कैसी-कैसी बेवकूफी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वाीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का रेलवे ट्रैक के बगल से चलते हुए वीडियो बना रहा है। अब उसे पीछे से आती हुई ट्रेन की आवाज तो सुनाई दी ही होगी मगर वो हटा नहीं। उसे लगा होगा कि ट्रेन बगल से गुजर जाएगी तो वीडियो बड़ा कूल लगेगा मगर उसने सही से ट्रेन की चौड़ाई का अंदाजा नहीं लगाया और यही कारण है कि ट्रेन उसको टक्कर मारकर जाती है। किस्मत अच्छी थी कि ट्रेन की रफ्तार कम थी तो उसे ज्यादा कुछ नहीं होता है और टक्कर के कारण बस नीचे गिरता है। मगर ऐसी बेवकूफी किसी को भी नहीं करनी चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ZoyaShamimKhan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बच गया रील पुत्र।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओ हो ऐसी रील बनाने से क्या मतलब जब जान ही गवाना पड़े। दूसरे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में लोग जान जोखिम में डाल रहे। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे यार क्या रखा है रील में।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सैलरी कटने से नाराज महिला ने नगर पालिका क्लर्क को जमकर पीटा, Video हुआ वायरल
वायरल होने के लिए पत्नी ने पति के विकलांग होने का बनाया मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास