सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी देखने को मिलता ही रहता है। कभी-कभी तो कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद कुछ लोग हैरान होते हैं तो कुछ लोगों को हंसी आ जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे मामले देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला नगर पालिका के क्लर्क को पीटते हुए नजर आ रही है। आइए पहले आपको यह बता देते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
महिला ने क्लर्क को पीटा
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि नगर पालिका का क्लर्क अपने किसी साथी के साथ जा रहा है और तभी पीछे से महिला आती है और उसे मारने लगती है। वो पहले तो क्लर्क को धकेलती है तो वो कुछ पीछे जाने के बाद गिर जाती है। इसके बाद महिला चप्पल को हाथ में निकाल लेती है और क्लर्क उसे कुछ समझाने की कोशिश कर रहा है मगर महिला उसकी नहीं मानती है और चप्पल से उसे मारने लगती है। पिटाई का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा वो उत्तर प्रदेश के संभल का है जहां पर यह हंगामा हुआ। दरअसल जिस महिला ने नगर पालिका के क्लर्क की पिटाई की है, वो नगर पालिका में 4th ग्रेड की कर्मचारी है और मिली जानकारी के मुताबिक क्लर्क ने उस महिला की सैलरी काट ली थी। इसी कारण महिला गुस्से में थी और फिर क्या, उसने उस क्लर्क की चप्पल से पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें-
वायरल होने के लिए पत्नी ने पति के विकलांग होने का बनाया मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास
ये देखो रील के प्यार में पागल हुआ एक और युवक, भारत के सबसे लंबे पुल पर लटककर किया खतरनाक स्टंट