1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पक्षियों का ये Video देख लिया तो दिन बन जाएगा आपका, लोगों के भी आए प्यारे कमेंट्स

पक्षियों का ये Video देख लिया तो दिन बन जाएगा आपका, लोगों के भी आए प्यारे कमेंट्स

एक बहुत ही प्यारा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसे लाइक किए बिना नहीं रह पाएंगे। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.5M लोगों ने लाइक किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THE.VYAS.POV वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं लेकिन उन सभी में से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो दिल को छू लेते हैं और फिर इंसान उस वीडियो को कई बार देखता भी है और अपने करीबी लोगों को भेजता भी है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको बहुत पसंद आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो समुद्र किनारे का है। वीडियो में दो पक्षी नजर आ रहे हैं जो समुद्र की लहरों के साथ खेल रहे हैं। जब समुद्र की लहरे चली जाती हैं तो वो आगे तक चले जाते हैं और जैसे ही समुद्र की लहरे आती हैं, वो अपने नन्हे पांव से तेजी से भागते हुए वापस आ जाते हैं। उनको ऐसा करता देख बहुत ही प्यारा लग रहा है और यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं है कि वीडियो किस जगह का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर the.vyas.pov नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.5 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कितना प्यारा पल कैद हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे मैं उसके कदम ही नहीं गिन पा रही हूं, क्यूटनेट झलक रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- पकड़म पकड़ाई खेली जा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं पक्षी होती तो ऐसी होती।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Cos θ का यूज कहां होता है? आज इस भाई ने बता ही दिया, Video हो रहा वायरल

काम वाली दीदी को महिला ने दिया गजब का गिफ्ट, Video देख आपके चेहरे पर भी जाएगी खुशी