A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वाला Video देख बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा, जानें ऐसा क्या है इसमें

ये वाला Video देख बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा, जानें ऐसा क्या है इसमें

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को अपने बचपन की याद आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है जो हम यह कह रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग आजकल खूब समय बिता रहे हैं। लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर कभी बोर होते हैं तुरंत सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते हैं और मनोरंजन उठाते हैं। उसी प्लेटफॉर्म पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिससे लोगों को अपने बचपन की या फिर स्कूल के दिनों की याद ताजा हो जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या है?

बचपन में हम सभी के साथ ऐसा कई बार हुआ है जब हम खेलते थे, घर से कोई न कोई बीच खेल ही बुला लेता था। कई बार ऐसा भी हुआ है कि घर से कोई मैदान पर ही पहुंच गया है और घर ले गया है। आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा और वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही दिखा। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं और तभी उसमें से एक लड़के की मां वहां पर पहुंच जाती है। अपनी को गुस्से में देखते ही वो बचने की कोशिश करने लगता है। अंत में वो एक बॉल खेलकर वहां से हट जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जब बैटिंग करने का समय आता है तभी मम्मी पीटने के लिए पहुंच जाती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है मगर यह वीडियो कहां का है, यह नहीं बताया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के प्यार में पागल हो गया है ये, बच्ची की जान को खतरे में डाला, Video देख खून खौल जाएगा

छत पर बैठे इस मोर को देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका, Video हो रहा वायरल