1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस महान मिस्त्री को दंडवत प्रणाम करना चाहिए, चचा का काम देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

इस महान मिस्त्री को दंडवत प्रणाम करना चाहिए, चचा का काम देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

एक शख्स ने किसी मिस्त्री को हैंडपंप के पास प्लास्टर करके वहां की जगह को पक्का करने का काम दिया। इसके बाद उन्होंने जो किया, उसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जितने अतरंगी लोग हैं, वो आपको एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाएंगे। लोगों को जहां कुछ अतरंगी हरकत या फिर अतरंगी लोग मिलते हैं, वो उनका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वो वीडियो वायरल हो ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे न जाने कितने ही वीडियो देखे होंगे। उसी लिस्ट में शामिल होने के लिए अब एक नया वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में कुछ ऐसा कंटेंट है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक मिस्त्री जमीन पर प्लास्टर करते हुए वहां की जगह को पक्का कर रहा है। लेकिन यह जगह हैंडपंप वाली नहीं है बल्कि उसके बगल की है। यह देख शख्स पूछता है कि उधर क्या हुआ, उधर बोले थे करने के लिए। दरअसल वो आदमी हैंडपंप वाली जगह की ही बात कर रहा था। सवाल सुनने के बाद चचा बोलते हैं, 'उधर पानी था ना, उधर टूट जाएगा।' चचा का कहना था कि वो हैंडपंप के नीचे प्लास्टर करते तो वो टूट जाता और उनका काम खराब नहीं होना चाहिए। इस चक्कर में उन्होंने पूरा काम ही दूसरी जगह पर कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर amanraj84292 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में हंसने वाली इमोजी रिएक्ट की गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- काम किधर भी हो सकता है लेकिन खराब नहीं होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई सूख जाएगा तब उठाकर रख देगा। तीसरे यूजर ने लिखा- दरवाजा घर में मत लगवाना वरना कहेगा अगर यहां लगाता तो घर बंद हो जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं असली वैज्ञानिक।

ये भी पढ़ें-

लोग राष्ट्र गान का कर रहे थे इंतजार मगर चचा ने हर किसी को कर दिया हैरान, एक बार आप भी देखें Video

अरे भाई! कौए ने पूरे मोहल्ले से चुराई ऐसी चीज, देखकर आप भी कहेंगे- 'कलेक्शन जबरदस्त है'