1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अस्पताल में भर्ती बंदे ने दिमाग का क्या गजब इस्तेमाल किया है, Video सोशल मीडिया पर वायरल

अस्पताल में भर्ती बंदे ने दिमाग का क्या गजब इस्तेमाल किया है, Video सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर कभी-कभी लोगों के दिमाग का गजब उदाहरण देखने को मिलता है। कोई न कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाता है जिसमें लोग गजब का जुगाड़ करते हुए दिख जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : X/@RUPALI_GAUTAM19 अस्पताल में भर्ती आदमी ने किया गजब का जुगाड़

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां आप दुनिया के किसी भी कोने के शख्स के साथ जुड़ सकते हैं। आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर रहा है और दिन में थोड़ा समय वो बिताती ही है। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप वहां पोस्ट होने वाले वीडियो और रील्स भी देखते ही होंगे। रील्स और शॉर्ट वीडियो आजकल लोग काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि वो छोटे होते हैं और हर कुछ देर में वो उसे बदल सकते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कुछ वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक अस्पताल का है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा अस्पताल में भर्ती है और वो अपने बेड पर लेटा हुआ है। अब वो फोन चलाना चाहता है तो इसके लिए गजब का दिमाग लगाता है। वो फोन के कवर को निकालता है और अपने पैजामे में डालकर कुछ नीचे ले आता है। वो जांघ के पास कवर को ले आता है और फिर उसमें फोन को फिट कर देता है। इसके साथ ही फोन उसके जांघ के पास फिट हो जाता है और फिर वो आराम से फोन चलाता हुआ नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अमेरिका क्या कहता था, क्यो हो तुम, अब हम कहते हैं तू क्या है बे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अद्भुत अविश्वसनीय भारत है यहां टेक्नोलॉजी नहीं, टेक्नोलोजिया बोलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ज्ञान का भंडार है लोगों के पास। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या दिमाग लगाया है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पुरुष समाज यही सब देखकर सदमे में है, वायरल हो रहे Video को देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

ऐसा प्रैक्टिकल तो मैंने जिंदगी में कभी नहीं देखा, Video देख आप भी होने वाले हैं हैरान