1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुरुष समाज यही सब देखकर सदमे में है, वायरल हो रहे Video को देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

पुरुष समाज यही सब देखकर सदमे में है, वायरल हो रहे Video को देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 02:07 pm IST

बाइक पर जाते एक कपल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ASKSHIVANISAHU

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर जाते समय लोगों को कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे वो इग्नोर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई सारे लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं और अगर वो वीडियो इंटरनेट की जनता का भी ध्यान अपनी तरफ खींच ले तो वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कुछ तो ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बाइक पर एक कपल जा रहा है। पीछे बैठी महिला अचानक उस आदमी को थप्पड़ मारने लगती है। पहले वो दोनों हाथों से उसके दोनों ही गालों पर थप्पड़ मारती है और उसके बाद आगे हाथ करके पेट या फिर छाती पर मारती है। इसके बाद कुछ सेकंड के लिए शांत हो जाती है और फिर से उसे थप्पड़ मारती है। फिर कुछ देर रुकती है और फिर से उसे मारती है। मतलब हर कुछ सेकंड के बाद वो उसे मारती हुई नजर आती है। पीछे गाड़ी में जाते शख्स ने इस चीज को रिकॉर्ड कर लिया और अब वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पुरुष समजा यही सब देखकर सदमे में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आजकल के लोगों को क्या ही बोला जाए, समझने में टाइम चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- सोचो तब क्या होगा जब कोई आदमी ऐसा करे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई की घनघोर बेइज्जती होगी। चौथे यूजर ने लिखा- पुरुष समाज आजकल सदमे में ही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा प्रैक्टिकल तो मैंने जिंदगी में कभी नहीं देखा, Video देख आप भी होने वाले हैं हैरान

दिल दें, OTP नहीं! यूपी पुलिस की बात ही अलग है, अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।