1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थाने के अंदर का Video बनाकर सोशल मीडिया पर बदमाश बन रहा था शख्स, पुलिस ने निकाल दी सारी बदमाशी

थाने के अंदर का Video बनाकर सोशल मीडिया पर बदमाश बन रहा था शख्स, पुलिस ने निकाल दी सारी बदमाशी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 12:22 pm IST

कई लोग ऐसे हैं जो तमंचा और थाने के अंदर का वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करते हैं ताकि सोशल मीडिया की जनता उन्हें बदमाश समझे मगर कई बार पुलिस ऐसे लोगों की बदमाशी ऐसे निकालती है कि दोबारा वो ऐसा करने की सोचते भी नहीं हैं।

UP Police, Bareilly, Viral video- India TV Hindi
थाने के अंदर रील बनाने के बाद पुलिस ने सिखाया सबक Image Source : REPORTERS INPUT

आज के समय में सोशल मीडिया पर लगभग हर कोई है। हर किसी की पहुंच सोशल मीडिया तक की है क्योंकि लोगों के पास स्मार्ट फोन है और उसमें डेटा भी अच्छा-खासा रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उसमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बदमाशी वाले गाने पर रील बनाकर पोस्ट करते हैं ताकि लोग उन्हें बदमाश समझे। कोई गाड़ियों का काफिला लेकर चलता है तो कोई तमंचा दिखाकर बदमाश बनने की कोशिश करता है। मगर पुलिस ऐसे लोगों का इलाज भी अच्छा करती है। अभी ऐसा ही कुछ बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हुआ है।

शख्स ने थाने में बनाई रील

आपको बता दें कि इरिश खान उर्फ बाबा नाम का एक शख्स जो फतेहगंज पश्चिमी, बरेली का रहने वाला है उसे सोशल मीडिया पर वीडियो देखने और पोस्ट करने का शौक है। उसे तमंचा रखने का भी खूब शौक है। कुछ समय पहले उसने एक तमंचे के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट किया था जो वायरल हो गया। इसके बाद उसे 18 जुलाई 2025 को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया और तब भी उसने एक शख्स का पोन लेकर थाने के अंदर का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया और वायरल भी किया।

यहां देखें थाने के अंदर का वीडियो

पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

अब उसने पुलिस थाने के अंदर बैठकर बदमाश बनने के लिए रील तो बनाई मगर उसके बाद पुलिस ने उसकी बदमाशी भी निकाल दी। थाने के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी अच्छी खातिरदारी की जिसके बाद वो अपने पैर पर सही से खड़ा होता हुआ भी नजर नहीं आया। बता दें कि पुलिस को अभियुक्त के पास बरामदगी के दौरान एक तमंचा 12 बोर और कुछ कारतूस और एक फोन बरामद हुआ। उसने यह भी कबूल किया कि उसने कुछ महीने पहले भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात आदमी के पास से तमंचा छीना था।

(विकास साहनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

दिल दें, OTP नहीं! यूपी पुलिस की बात ही अलग है, अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क

महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया! पूजा करते हुए रील बना रही थी महिला, देखें फिर क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।