1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल दें, OTP नहीं! यूपी पुलिस की बात ही अलग है, अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क

दिल दें, OTP नहीं! यूपी पुलिस की बात ही अलग है, अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jul 24, 2025 11:58 am IST

आजकल साइबर ठग लोगों को अलग-अलग तरीके से लूट रहे हैं और उनके खिलाफ लोगों को अलर्ट करने के लिए यूपी पुलिस भी गजब-गजब तरीके अपना रही है। उन्हीं में से एक अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला।

UP police, Siyaara, Cyber Fraud- India TV Hindi
लोगों को सतर्क करने के लिए यूपी पुलिस ने लिया मीम का सहारा Image Source : X/@UPPOLICE

समाज में अपराधी अलग-अलग तरीके से अपराध करते हैं और उसे रोकने एवं लोगों को सतर्क करने की जिम्मेदारी यूपी पुलिस की होती है। यूपी पुलिस अपनी यह जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे से निभा रही है। आप यह जानते ही होंगे कि आजकल साइबर ठग कितने अपडेट हो गए हैं और नए-नए तरीके से लोगों को लूट रहे हैं। अब साइबर ठग ऐसा न कर पाए इसलिए यूपी पुलिस लोगों को मीम के जरिए सतर्क कर रही है। अलग-अलग ट्रेंड पर पुलिस वाले मीम बनाकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रहे हैं और लोगों तक पहुंच रहे हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सैयारा से स्कैम न हो जाए यारा

अभी सोशल मीडिया पर सैयारा का एक अलग ही बुखार देखने को मिल रहा है। यूपी पुलिस ने इस मौके का फायदा उठाया और लोगों को सतर्क करने के लिए गजब का मीम बना दिया। यूपी पुलिस ने एक फोटो एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है जिसमें एक तरफ लड़की और दूसरी तरफ साइबर ठग दिख रहा है। उस पोस्टर पर लिखा है, 'कहीं आपका ऑनलाइन सैयारा साइबर ठग न निकल जाए, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सैयारा से स्कैम ना हो जाए यारा, सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा। दिल दें, OTP नहीं।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे यूपी पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दोनों खाली है, चिंता न करें। दूसरे यूजर ने लिखा- अनजान को न दिल दे न ओटीपी। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या शानदार उदाहरण है। एक अन्य यूजर ने लिखा- OTP और दिल, दोनों संभाल कर रखें, ये सबको देने के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ें-

महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया! पूजा करते हुए रील बना रही थी महिला, देखें फिर क्या हुआ

हे भगवान अब और क्या-क्या देखना पड़ेगा, रील के लिए बंदे ने की अतरंगी हरकत, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।