Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया! पूजा करते हुए रील बना रही थी महिला, देखें फिर क्या हुआ

महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया! पूजा करते हुए रील बना रही थी महिला, देखें फिर क्या हुआ

Written By: Adarsh Pandey
Published : Jul 24, 2025 10:46 am IST, Updated : Jul 24, 2025 10:46 am IST

अभी एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : X/@_KUMBHKARAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में कई सारे लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, उन्हें रील बनाने में बड़ा ही मजा आता है। कोई अच्छी सी स्क्रिप्ट लिखकर रील बनाता है तो कई सारे लोग कुछ दिमाग में आते ही उसपर वीडियो बना लेते हैं कि क्या पता ये वायरल हो जाए और उनकी इच्छा पूरी भी हो जाती है। उनका वो अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल भी हो जाता है मगर वीडियो देखने के बाद लोग सिर्फ और सिर्फ मजे लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि लोग कैसे-कैसे वीडियो बनाते हैं जो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तालाब के किनारे कुछ ऊंचाई पर एक शिवलिंग है। महिला वहीं बैठकर पूजा करते हुए रील बनाना शुरु करती है मगर वो जिस जगह पर बैठती है, वहां से ढलान शुरु होती है। वो ढलान के कारण नीचे गिर जाती है और सीधे उस तालाब में गिर जाती है। वीडियो बनाने वाला शख्स यह देख हंसने लगता है। महिला तालाब में गिर जाती है और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि यह महिला ने जानबूझ कर किया हो। खैर जो भी है, वीडियो तो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_kumbhkaran नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महादेव ने भक्ति का फल तुरंत दे दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बकैती रुकनी नहीं चाहिए इनकी। दूसरे यूजर ने लिखा- आओ भक्तन तुम्हारा जमाभिषेक करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- जय भोले की। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान अब और क्या-क्या देखना पड़ेगा, रील के लिए बंदे ने की अतरंगी हरकत, Video वायरल

स्टंट करने का नतीजा यही होता है, इसका Video आप सभी को जरूर देखना चाहिए

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement