1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

रील का कीड़ा लोगों से क्या-क्या करवा रहा है, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

एक नया वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि लोग रील के लिए और वायरल होने के चक्कर में क्या-क्या कर रहे हैं। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर हैं और उसमें से एक बड़ी आबादी को रील बनाना पसंद है। रील बनाने में वैसे तो कुछ भी गलत नहीं मगर कई बार लोग रील बनाने के लिए अश्लील हरकत करने लगते हैं तो कुछ लोग अपनी जान को खतरे में डालते हुए स्टंट करने लगते हैं। लोगों को लगता है कि जितना बोल्ड या फिर जितना खतरनाक कंटेंट वो बनाएंगे, उनका वीडियो उतना ही वायरल होगा। अब अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप देखते होंगे ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि बहुत सारे लोग एक पुल के ऊपर खड़े हैं। सभी 20-25 की उम्र वाले लड़के लग रहे हैं। वहीं एक लड़का नीचे लटका हुआ है जिसके पैर में कोई कपड़ा बंधा हुआ है और पुल पर खड़े तीन लड़के उस कपड़े को पकड़े हुए हैं। वहीं नीचे एक लड़की डूब रही है जिसे बचाने के लिए लड़का नीचे लटका हुआ है। इनके बचाने का तरीका देखकर साफ पता चल रहा है कि ये सब रील बनाने के लिए किया जा रहा है। इस तरह के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और अभी भी लोग वैसे वीडियो बनाते ही हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वीडियो बनाने के लिए इतना रिस्क ले रहे हैं आजकल के युवा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 48 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बेवकूफी है। दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो मत बोल, जॉब है, सैलरी आती है उससे। तीसरे यूजर ने लिखा- डॉलर मिलते हैं न...थार, फॉर्च्यूनर, दुबई ट्रिप।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्मार्ट बनने के चक्कर में दीदी ने अपने पति का ही नुकसान करवा दिया, आप भी देखें Video

फोन वेंडर अब iPhone 12 को iPhone 17 Pro Max में बदल रहे हैं, Video देख समझेंगे कैसे