अभी कुछ दिनों पहले ही iPhone 17 लॉन्च हुआ था जिसके बाद कई सारे लोगों ने अब तक तो उस नए मॉडल को खरीद ही लिया होगा। iPhone लवर्स तो इसी दिन का इंतजार करते हैं कि मार्केट में कब नया मॉडल आएगा और कब वो नए मॉडल को खरीद लें। मगर सोचिए किसी ने बहुत ही मुश्किल से iPhone का कोई एक मॉडल खरीदा और कुछ समय बाद ही नया मॉडल खरीदने के लिए पैसे नहीं है लेकिन उसे नया फोन रखना है तो वो क्या करके। ऐसे में कई सारे दुकान वाले पुराने फोन को जुगाड़ से नए वाले मॉडल का लुक बना देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स iPhone के पुराने मॉडल जिसे iPhone 12 बता रहे हैं, उसे मॉडिफाई कर रहा है। पहले तो वो बैक पर ऑरेंज कलर का स्कीन लगाता है। इसके बाद वो कैमरे को मॉडिफाई करता है। वो फोन में लगे कैमरे को तो नहीं बदल सकता है मगर उसके ऊपर एक ऐसा बॉडी लगाता है जो iPhone 17 वाला लुक देता है। उस बॉडी को कैमरे के ऊपर लगा देता है और उसका कलर भी ऑरेंज ही होता है। यह सब लगाने के बाद आप जब पीछे से उस फोन को देखेंगे तो वो आपको iPhone 17 ही लगेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AsakyGRN नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फोन वेंडर अब iPhone 12 को iPhone 17 Pro Max में बदल रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सब करने के बाद भी ये iPhone 12 ही है। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कितना बदल देते हैं, आप हमेशा अंतर खोज लेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- अंदर का क्या।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सैलाब से खुद को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, Video देख खुली रह जाएंगी आंखें
भाई ने पूरे पुरुष समाज की इज्जत बचा ली! दूल्हे के साथी ने किया कमाल का काम, Video वायरल