1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने पूरे पुरुष समाज की इज्जत बचा ली! दूल्हे के साथी ने किया कमाल का काम, Video वायरल

भाई ने पूरे पुरुष समाज की इज्जत बचा ली! दूल्हे के साथी ने किया कमाल का काम, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2025 10:44 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 10:49 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HASNAZARURIHAI

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो यूज करते हैं मगर फिर भी वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं वरना लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर तो मिल ही जाएगा। कुछ लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर थोड़ा कम एक्टिव रहते हैं मगर इस्तेमाल हर कोई करता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा और उसके साथ खड़े हैं। अभी रिबन काटकर अंदर आना मगर उससे पहले दुल्हन की बहनें दूल्हे को मिठाई खिलाने के बहाने उनसे मस्ती कर रही हैं। वो मिठाई को दूल्हे के मुंह के करीब ले जाती है मगर खाने नहीं देती हैं और तभी दूल्हे का साथी कमाल का काम करता है। वो बहुत ही तेजी से फॉर्क से मिठाई निकालकर दूल्हे को खिला देता है। इसके बाद वो अपनी बारी में भी ऐसी ही तेजी दिखाता है और दोस्त के समय भी ऐसी ही करता है। उसकी तेजी और एक्युरेसी के कारम वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने पूरे पुरुष समाज की इज्जत बचा ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई का कंसंट्रेशन टॉप लेवल का है। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्त ऐसा ही होना चाहिए जो मौके पर काम आए। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई साहब तो जांबाज निकले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लेडीज पर्स का ऐसा इस्तेमाल पहली बार नजर आया है, Video देख घूम जाएगा आपका भी दिमाग

रूस में भी बज रहा है हिंदी का डंका, रूसी शख्स ने गाया 'मेरा जूता है जापानी' गाना, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।