1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. बच्चों में एकाग्रता की कमी को न करें इग्नोर, बुध दोष का है संकेत जो पढ़ाई-आत्मविश्वास पर डालता है असर, जानें आसान उपाय

बच्चों में एकाग्रता की कमी को न करें इग्नोर, बुध दोष का है संकेत जो पढ़ाई-आत्मविश्वास पर डालता है असर, जानें आसान उपाय

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Dec 24, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 01:55 pm IST

Budh Dosh Ke lakshan Aur Upay: अगर बच्चे की कुंडली में बुध कमजोर हो तो उसका प्रभाव मानसिक, शैक्षणिक और व्यवहारिक रूप से दिखाई देता है। पढ़ाई में कमजोरी, एकाग्रता और आत्मविश्वास में की कमी जैसे लक्षण बुध दोष की ओर इशारा करते हैं। कुछ सरल उपाय अपनाकर इस दोष के प्रभाव कम किए जा सकते हैं।

Budh Dosh ke upay- India TV Hindi
बच्चों में एकाग्रता की कमी बुध दोष का संकेत Image Source : PEXELS

Budh Dosh Ke lakshan Aur Upay For Students: आज के समय में कई माता पिता यह चिंता जताते हैं कि बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगाता, जल्दी चीजें भूल जाता है या बोलने में झिझक महसूस करता है। ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे कुंडली में बुध दोष होना भी एक बड़ा कारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क शक्ति, वाणी, स्मरण शक्ति और एकाग्रता का कारक माना गया है। खासतौर पर बच्चों की कुंडली में बुध की स्थिति का सीधा असर उनकी पढ़ाई, सोचने समझने की क्षमता और आत्मविश्वास पर पड़ता है। 

बच्चों पर बुध दोष का प्रभाव क्यों पड़ता है?

बुध ग्रह बुद्धि और संवाद का प्रतिनिधित्व करता है। जब यह ग्रह कमजोर होता है या दोषपूर्ण स्थिति में होता है, तो बच्चों की मानसिक क्षमता प्रभावित होती है। इसका असर उनकी पढ़ाई, बोलने के तरीके और निर्णय लेने की क्षमता पर साफ दिखाई देता है।

पढ़ाई और याददाश्त में कमजोरी

बुध दोष से ग्रसित बच्चे पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन चीजें लंबे समय तक याद नहीं रख पाते। परीक्षा के समय भूल जाना, उत्तर याद न आना या घबराहट महसूस करना इसके प्रमुख लक्षण माने जाते हैं। बुध संवाद का स्वामी ग्रह है। इसके कमजोर होने पर बच्चा अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं कह पाता। कई बार हकलाने या झिझकने की समस्या भी सामने आती है, जिससे आत्मविश्वास धीरे धीरे कम होने लगता है।

एकाग्रता और निर्णय क्षमता पर असर

बुध दोष के कारण बच्चा एक जगह टिककर नहीं बैठ पाता। उसका ध्यान पढ़ाई से भटककर दूसरी चीजों में चला जाता है। साथ ही सही और गलत का फैसला करने में भी भ्रम की स्थिति बनी रहती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

ज्योतिष के अनुसार बुध का संबंध त्वचा से भी है। बुध दोष होने पर बच्चों को एलर्जी, खुजली या अन्य स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर लें ये सरल उपाय

बुध दोष को शांत करने के लिए बुधवार का दिन विशेष माना जाता है। इस दिन बच्चों से भगवान गणेश की पूजा करवाएं और दूर्वा व मोदक अर्पित करें। जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग की दाल, हरे फल या वस्त्र दान करें। गाय को हरा चारा खिलाना भी लाभकारी माना जाता है।

मंत्र और रंगों का महत्व

बुध के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का जाप कराया जा सकता है। साथ ही बुधवार के दिन बच्चों को हल्के हरे रंग के कपड़े पहनाएं और स्टडी रूम में हरे रंग का प्रयोग करें। यह सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है।

पक्षियों को दाना खिलाना

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि हर सप्ताह बुधवार के दिन पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। इसके लिए बुधवार के दिन पंछियों को भीगा हुआ हरा मूंग खिलाएं, जिससे बुध ग्रह मजबूत होता है और बच्चों के करियर व शिक्षा से जुड़ी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

घर में कूड़ेदान की गलत दिशा बन सकती है कंगाली की वजह, इस जगह भूलकर न रखें डस्टबिन; जानिए वास्तु का बड़ा नियम

क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है, इस दिन क्या करते हैं? जानिए 25 दिसंबर का इतिहास, महत्व और परंपराएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म