1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिहार के कप्तान ने ता​बड़तोड़ रन बनाकर रचा नया इतिहास, वैभव सूर्यवंशी भी ताकते रह गए

बिहार के कप्तान ने ता​बड़तोड़ रन बनाकर रचा नया इतिहास, वैभव सूर्यवंशी भी ताकते रह गए

 Published : Dec 24, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 12:54 pm IST

Sakibul Gani: विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और केवल 32 बॉल पर ही अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। ये एक नया कीर्तिमान है।

Sakibul Gani- India TV Hindi
साकिबुल गनी Image Source : PTI

Sakibul Gani Record Century: भारत के डोमेस्टिक वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हो गया है। इसके साथ ही नए नए कीर्तिमान भी बनने शुरू हो गए हैं। वैसे तो सभी की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर थी, लेकिन इन दोनों की बल्लेबाजी दूसरी पारी में आई। इसी दौरान सुबह सुबह महफिल लूटी वैभव सूर्यवंशी ने। जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। अभी वैभव की बात खत्म भी नहीं हो पाई थी कि बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने भी इतिहास रच दिया। उन्होंने इतनी तेज शतक जड़ा कि वैभव सूर्यवंशी भी देखते रह गए। 

साकिबुल गनी ने केवल 32 बॉल पर ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार और अरुणााचल प्रदेश के बीच जो मुकाबला ​हुआ, उसमें बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवशी ने केवल 36 बॉल पर शतक ठोक दिया। इसके बाद भी खेलते रहे, आखिर में उनकी पारी 190 पर समाप्त हुई। अभी उनकी बात खत्म भी नहीं हुई थी कि इस बीच बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने केवल 32 बॉल पर सेंचुरी ठोक दी। अब वे लिस्ट ए में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह का​ रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 35 बॉल पर सेंचुरी ठोकी थी। यानी इस तरह से देखें तो साकिबुल गनी तो वैभव सूर्यवंशी से भी दो कदम आगे निकल गए। 

​बिहार की टीम ने 50 ओवर में ठोक दिए 574 रन

साकिबुल गनी आखिर तक आउट भी नहीं हुए। उन्होंने 40 बॉल पर 128 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 12 छक्के ठोकने में कामयाबी ​हासिल की। दो ताबड़तोड़ शतकों की मदद से पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान प 574 रनों का बड़ा स्कोर टांगने में कामयाबी हासिल की। ये लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। कहां तो टेस्ट में भी इतने रन नहीं बनते, लेकिन केवल 50 ओवर में टीम ने इतना बड़ा स्कोर बनाकर नया इतिहास रचने का काम किया है। 

आने वाले दिनों में बनेंगे और नए रिकॉर्ड

अभी तो इस टूर्नामेंट का पहला ही दिन है, जिसमें नए नए कीर्तिमान बन गए हैं, अब जब आगे के मैच होंगे तो फिर से देखना होगा कि क्या कुछ होता है। अच्छी बात ये है कि जहां  एक ओर नामीगिरामी बल्लेबाज बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अनजाने खिलाड़ी भी रिकॉर्ड स्थापित कर नया इतिहास रचने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया एबी डिविलियर्स का बड़ा कीर्तिमान, 10 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

Mumbai vs Sikkim Live Score: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का इंतजार, सिक्कम बड़े स्कोर की ओर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल