1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉक्सिंग डे टेस्ट की प्लेइंग 11 के ऐलान से पहले आई बड़ी खबर, चुने गए ये 12 खिलाड़ी

बॉक्सिंग डे टेस्ट की प्लेइंग 11 के ऐलान से पहले आई बड़ी खबर, चुने गए ये 12 खिलाड़ी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 25, 2025 08:00 am IST,  Updated : Dec 25, 2025 08:00 am IST

एशेज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच का 26 दिसंबर से आगाज होगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग का ऐलान कर दिया है लेकिन अब तक ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का खुलासा नहीं हुआ है।

Australia - India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : AP

स्टीव स्मिथ को बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। बीमारी से पूरी तरह उबर चुके स्मिथ चौथे एशेज टेस्ट में टीम की अगुवाई करेंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान मैच की सुबह पिच देखने के बाद ही किया जाएगा। एशेज सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में नियमित कप्तान पैट कमिंस और चोटिल ऑफ स्पिनर नाथन लायन के बिना उतरेगी। टीम मैनेजमेंट हालात को ध्यान में रखते हुए कॉम्बिनेशन तय करना चाहता है।

पिच से होगा प्लेइंग 11 का फैसला

अंतिम अभ्यास सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए स्मिथ ने कहा कि सिलेक्टर्स पिच को करीब से देखने के बाद ही अंतिम फैसला लेना चाहते हैं। स्मिथ के मुताबिक पिच पर करीब 10 मिमी घास है और सतह काफी हरी-भरी नजर आ रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। स्मिथ ने कहा कि सिलेक्टर्स कल सुबह MCG की घास वाली पिच को एक बार फिर देखना चाहते हैं, ताकि वे अपने पेस अटैक की फाइनल टीम तय कर सकें। 

बैटिंग लाइन-अप में होगा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट में स्पेशलिस्ट स्पिनर के बिना उतरने जा रहा है, जिससे घरेलू बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने की टॉड मर्फी की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन दो तेज गेंदबाजी स्पॉट के लिए मुकाबले में हैं। ये खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड का साथ दे सकते हैं। लंबे समय बाद वापसी कर रहे झाय रिचर्डसन करीब चार साल बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के करीब हैं। कप्तान स्मिथ ने रिचर्डसन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी काबिलियत साबित की है। स्मिथ ने यह भी पुष्टि की कि टीम के 12 खिलाड़ी तय हो चुके हैं, जबकि फाइनल प्लेइंग XI का चयन पिच के आखिरी निरीक्षण के बाद किया जाएगा।

ख्वाजा नंबर-5 पर करेंगे बैटिंग

स्मिथ की वापसी के चलते बल्लेबाजी क्रम में भी हल्का फेरबदल देखने को मिलेगा। जोश इंग्लिस टीम से बाहर होंगे, जबकि उस्मान ख्वाजा तीसरे टेस्ट में 82 और 40 रन बनाने के बाद अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। ख्वाजा इस मुकाबले में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे, जहां वह लगभग चार साल बाद लौटेंगे। यही वह स्थान है जहां उन्होंने एशेज में वापसी के दौरान दो शतक जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखना चाहता है। पिछले टेस्ट में हेड ने सीरीज का दूसरा शतक लगाया था। एलेक्स कैरी मैच जिताऊ 106 और 72 की पारियों के बाद नंबर 6 पर बल्लेबाजी जारी रखेंगे, जबकि कैमरन ग्रीन नंबर 7 पर उतरेंगे।

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया XII: ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, 13 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

टेम्बा बावुमा ने अब "बौना" कहे जाने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा - आप नहीं भूलते क्या बोला गया था

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल