1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vishnu Chalisa: गुरुवार को विष्णु चालीसा का करें पाठ, श्री हरि सभी मनोकामनाओं की करेंगे पूर्ति

Vishnu Chalisa: गुरुवार को विष्णु चालीसा का करें पाठ, श्री हरि सभी मनोकामनाओं की करेंगे पूर्ति

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 24, 2025 06:27 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 12:40 am IST

Vishnu Chalisa In Hindi: अगर आपके कामों बाधा आ रही है या कोई कामना पूरी नहीं हो रही है तो गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ जरूर करें। विष्णु चालीसा का पाठ करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।

गुरुवार को विष्णु चालीसा का करें पाठ- India TV Hindi
गुरुवार को विष्णु चालीसा का करें पाठ Image Source : INDIA TV

Vishnu Chalisa Lyrics in Hindi: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु समर्पित है। गुरुवार का व्रत करने और नारायण की विधिपूर्वक पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। गुरुवार के दिन केले पेड़ की भी पूजा जरूर करें। मान्यता है कि केला पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। साथ ही गुरुवार को भगवान विष्णु को पीली मिठाई, गुड़-चना, पंचामृत, केला आदि चीजों का भोग लगाएं। इसके अलावा गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। विष्णु चालीसा का पाठ करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

श्री विष्णु चालीसा

दोहा

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ।।

विष्णु चालीसा
नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ।।सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ।।

शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ।।

सन्तभक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटाय करत जन सज्जन ।।

पाप काट भव सिन्धु उतारण, कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।
करत अनेक रूप प्रभु धारण, केवल आप भक्ति के कारण ।।

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा, तब तुम रूप राम का धारा ।
भार उतार असुर दल मारा, रावण आदिक को संहारा ।।

आप वाराह रूप बनाया, हिरण्याक्ष को मार गिराया ।
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया, चौदह रतनन को निकलाया।।

अमिलख असुरन द्वन्द मचाया, रूप मोहनी आप दिखाया ।
देवन को अमृत पान कराया, असुरन को छवि से बहलाया।।

कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया, मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया, भस्मासुर को रूप दिखाया ।।

वेदन को जब असुर डुबाया, कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।
मोहित बनकर खलहि नचाया, उसही कर से भस्म कराया ।।

असुर जलन्धर अति बलदाई, शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ।
हार पार शिव सकल बनाई, कीन सती से छल खल जाई।।

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी, बतलाई सब विपत कहानी ।
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी, वृन्दा की सब सुरति भुलानी।।

देखत तीन दनुज शैतानी, वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी, हना असुर उर शिव शैतानी।।

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे, हिरणाकुश आदिक खल मारे ।
गणिका और अजामिल तारे, बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे।।

हरहु सकल संताप हमारे, कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।
देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे, दीन बन्धु भक्तन हितकारे।।

चाहता आपका सेवक दर्शन, करहु दया अपनी मधुसूदन ।
जानूं नहीं योग्य जब पूजन, होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ।।

शीलदया सन्तोष सुलक्षण, विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।
करहुं आपका किस विधि पूजन, कुमति विलोक होत दुख भीषण ।।

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण, कौन भांति मैं करहु समर्पण ।
सुर मुनि करत सदा सेवकाई, हर्षित रहत परम गति पाई ।।

दीन दुखिन पर सदा सहाई, निज जन जान लेव अपनाई ।
पाप दोष संताप नशाओ, भव बन्धन से मुक्त कराओ।।

सुत सम्पति दे सुख उपजाओ, निज चरनन का दास बनाओ ।
निगम सदा ये विनय सुनावै, पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Paush Purnima 2026: जनवरी 2026 में पौष पूर्णिमा कब है? जानें डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।