आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में फेरबदल, इस खिलाड़ी ने मारी चार स्थानों की छलांग
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में फेरबदल, इस खिलाड़ी ने मारी चार स्थानों की छलांग
आईसीसी ने एक बार फिर से टेस्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। बड़ी बात ये है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच टॉप 5 बल्लेबाजों की बात की जाए तो उसमें ट्रेविस हेड ने एंट्री कर ली है। इस बीच हैरी ब्रूक को नीचे जाना पड़ा है।
Published : Dec 24, 2025 06:10 pm IST, Updated : Dec 24, 2025 06:10 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी ने एक बार फिर से टेस्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। बड़ी बात ये है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच टॉप 5 बल्लेबाजों की बात की जाए तो उसमें ट्रेविस हेड ने एंट्री कर ली है। इस बीच हैरी ब्रूक को नीचे जाना पड़ा है।
2/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जो रूट आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग अभी 887 की चल रही है। इस वक्त उनका बल्ला ज्यादा नहीं चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी वे यहां से नहीं हट रहे हैं। दूसरे नंबर के बल्लेबाज से रूट की लीड काफी ज्यादा है।
3/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के कप्तान रहे केन विलियमसन की बात करें तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। केन विलियमसन की रेटिंग अभी 822 की चल रही है। साल 2021 में वे 900 से ज्यादा की रेटिंग हासिल कर चुके थे, लेकिन इसके बाद वे नीचे ही चलते चले गए।
4/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त तीसरे नंबर के बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 815 की है। इस वक्त वे इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेल रहे हैं। अभी दो टेस्ट बाकी हैं। इसमें अगर उनका बल्ला चला तो वे विलियमसन को हटाकर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं।
5/6Image Source : getty
इस बीच ट्रेविस हेड अब चार स्थानों की छलांग लगाकर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 815 की है। यानी ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की रेटिंग बराबर है। इसलिए आप उन्हें संयुक्त रूप से नंबर तीन पर भी मान सकते हैं। अब जब ये दोनों बल्लेबाज एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले मे उतरेंगे तो देखना होगा कि किसके बल्ले से कितने रन आते हैं।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 813 की है। बीच में वे एक बार टॉप पर भी पहुंच गए थे, लेकिन इसके बाद से नीचे आते चले जा रहे हैं।