1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आग का गोला बनी बस, 12 यात्री जिंदा जले, मची चीख-पुकार; VIDEO

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आग का गोला बनी बस, 12 यात्री जिंदा जले, मची चीख-पुकार; VIDEO

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 25, 2025 07:29 am IST,  Updated : Dec 25, 2025 10:18 am IST

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एनएच-48 पर हुए एक भीषण बस हादसे में 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे।

karnataka chitradurga bus fire- India TV Hindi
हादसे के बाद प्राइवेट बस में लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां NH-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री जिंदा जल गए, जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। यह बस सी बर्ड नाम की एक प्राइवेट सर्विस की थी। घटना के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। यह लापरवाही का मामला बताया जा रहा है। टक्कर के तुरंत बाद बस में तेज आग भड़क उठी जिसमें 12 लोगों की जलकर मौत हो गई।

karnataka bus fire
Image Source : REPORTER INPUTहादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग लगने के तुरंत बाद, कई घायल यात्रियों को गंभीर जलने की चोटों के साथ पास के अस्पतालों में ले जाया गया, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि जब बस में आग लगी हुई थी, तब बस के पास स्थानीय लोग मौजूद थे।

धूं-धूकर जली बस, वीडियो आया सामने-

बस कंडक्टर ने क्या बताया?

प्राइवेट बस का ड्राइवर चोटिल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, बस का कंडक्टर मोहम्मद सलीम को हल्की चोट आई है। उसने बताया, ''मैं उस समय सो रहा था अचानक आवाज आई और खिड़की का शीशा टूट गया। मैं बस से बाहर गिर गया मुझे इतना ही याद है, इसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं। कुछ लोग मुझे अस्पताल लेकर आ गए, मेरे हाथों और पैर में चोट लगी है।''

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश के चटगांव में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के घरों में लगाई आग, सामने आया वीडियो

शादी समारोह में अलाव ताप रहे 2 बच्चे आग की चपेट में आए, जलते हुए सड़क पर दौड़े; CCTV फुटेज वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत