हर दिन सोशल मीडिया पर न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट किए जाते हैं। लोगों को जैसे ही कुछ अतरंगी दिखता है या फिर मिलता है, वो तुरंत उसे अपने अकाउंट से पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन सभी वीडियो और फोटो को काफी लोग देखते हैं और कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला काफी अलग है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का है। वीडियो में दिख रहा है कि वहां गई लड़की टेबल पर बैठी है और उसके सामने खाने की प्लेट रखी हुई है। उस प्लेट में रखी एक लेग पीस को लड़की उठाती है और टिश्यू पेपर से कवर करती है। इसके बाद वो जो काम करती है, उसका अंदाजा किसी को नहीं रहा होगा। वीडियो में दिखता है कि टिश्यू पेपर से कवर उस लेग पीस को लड़की अपने पर्स में रख लेती है। अब वो लेग पीस को फेंकना नहीं चाहती थी या फिर घर पर ले जाने के लिए ऐसा किया, यह तो नहीं पता मगर यूनिक होने के कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MDaejazAlam1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब पता चला पापा की परियां अपने साथ हमेशा पर्स लेकर क्यों चलती हैं, वीडियो देख मजा आ जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद यह महिला, लेग पीस का कोई ऐसा दिवाना कैसे हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा देख पाना बहुत दुलर्भ है। तीसरे यूजर ने लिखा- मतलब अब पापा की परियां चोरी भी करने लगी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो सही जुगाड़ है भाई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रूस में भी बज रहा है हिंदी का डंका, रूसी शख्स ने गाया 'मेरा जूता है जापानी' गाना, Video वायरल