Published : Dec 24, 2025 06:18 pm IST, Updated : Dec 24, 2025 06:18 pm IST
1/7Image Source : instagram/@primevideoin
ऋषिकेश मुखर्जी को भारतीय सिनेमा के सबसे अव्वल दर्जे के निर्देशक के रूप में गिना जाता है। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज किया और आज भी इनका चार्म बरकरार है। ऋषिकेश मुखर्जी ने तो समाज के कई संवेदनशील मुद्दों पर फिल्में बनाईं, लेकिन उनकी फिल्मों की एक खासियत ये थी कि वह अपनी फिल्मों का मिजाज हल्का ही रखते थे। आज हम आपको ऋषिकेश मुखर्जी की चार लो बजट फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई।
2/7Image Source : facebook/Golden Cinema
सत्यकामः 1969 में रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र, अशोक कुमार, संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म नारायण सान्याल की इसी नाम की बंगाली उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म की कहानी सत्य और असत्य, न्याय और अन्याय के बीच संघर्ष पर आधारित थी और एक ऐसे युवक की कहानी कहती है जो किसी भी हालत में ईमानदारी से समझौता नहीं करता।
3/7Image Source : facebook/Golden Cinema
इस फिल्म में धर्मेंद्र के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। उन्होंने इस फिल्म में एक अपना सबसे सीरियस अवतार दिखाया था। वहीं शर्मिला टैगोर और रोबी घोष ने भी अपने अभिनय से सबको हैरान किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फेल रही, लेकिन दर्शकों के दिल और नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने में सफल रही।
4/7Image Source : instagram/@primevideoin
आनंदः सत्यकाम की रिलीज के दो साल बाद 1971 में ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म बनाई, जिसे हिंदी सिनेमा की भी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। हम बात कर रहे हैं 'आनंद' की। मार्च 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में राजेश खन्ना लीड रोल में थे और अमिताभ बच्चन ने भी आइकॉनिक किरदार निभाया था।
5/7Image Source : instagram/@primevideoin
इस फिल्म के डायलॉग आज भी बहुत पसंद किए जाते हैं। आज भी इस फिल्म को देख लिया जाए तो आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। एनसी सिप्पी द्वारा निर्मित इस फिल्म आनंद में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, सुमित सान्याल और रमेश देव ने अभिनय किया है।
6/7Image Source : instagram/@primevideoin
चुपके चुपकेः जिस साल 'शोले' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी, उसी साल ऋषिकेश मुखर्जी की 'चुपके चुपके' ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर और जया बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसके गाने भी खूब हिट हुए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और आज भी एक प्रिय क्लासिक बनी हुई है।
7/7Image Source : instagram/@primevideoin
गुड्डीः इसी साल ऋषिकेश मुखर्जी की एक और फिल्म रिलीज हुई 'गुड्डी', जो जया बच्चन की लीड रोल वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म में जया बच्चन के साथ धर्मेंद्र लीड रोल में थे और उत्पल दत्त और एके हंगल जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे। गुलजार द्वारा लिखित इस फिल्म में जया बच्चन एक स्कूल गोइंग लड़की के रोल में थीं, जो एक फिल्म स्टार से ओब्सेस्ड रहती है।