1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क के पास नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का शानदार मौका, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में कर सकते हैं बड़ा कारनामा

मिचेल स्टार्क के पास नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का शानदार मौका, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में कर सकते हैं बड़ा कारनामा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 24, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 09:19 pm IST

AUS vs ENG: एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का शुरुआती तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें सबसे अहम भूमिका तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निभाई। वहीं अब उनके पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका भी है।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : AP

एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड में खेले गए तीसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने के साथ सीरीज में जहां 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, तो वहीं वह एशेज ट्रॉफी को भी रिटेन करने में कामयाब रहे। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का अगला मुकाबला 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग-डे के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें अब बाकी बचे दोनों मुकाबलों को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर हैं। वहीं इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के कंधों पर रहने वाली हैं, जिन्होंने शुरुआती तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं स्टार्क के पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका होगा।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के अलावा उनके स्पिनर नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। अभी तक सिर्फ ये तीन ही गेंदबाज ऐसे हैं जो डब्ल्यूटीसी के इतिहास में 200 या उससे अधिक विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। वहीं स्टार्क के पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज के तौर पर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का भी शानदार मौका रहने वाला है। स्टार्क ने अभी इस लिस्ट में 213 विकेट लेने के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर 221 विकेट के साथ पैट कमिंस और पहले नंबर पर 224 के साथ नाथन लियोन का नाम है। कमिंस और लियोन दोनों ही बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं, ऐसे में स्टार्क के पास इन दोनों को पीछे छोड़ने के साथ नंबर-1 की पोजीशन हासिल करने का शानदार मौका रहने वाला है।

अभी तक सीरीज में हासिल कर चुके हैं कुल 22 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज 2025-26 में स्टार्क अब तक तीन मुकाबलों में खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। स्टार्क ने 95.5 ओवर्स की गेंदबाजी करने के साथ 17.05 के औसत से कुल 22 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह 2 बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा कर चुके हैं। वहीं स्टार्क के फॉर्म को देखते हुए उनके लिए कमिंस और लियोन को पीछे छोड़ना अधिक मुश्किल काम नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

बिहार के कप्तान ने ता​बड़तोड़ रन बनाकर रचा नया इतिहास, वैभव सूर्यवंशी भी ताकते रह गए

दो दिन पहले ही हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ी एशेज से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल