1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर से क्या-क्या दिक्कत होती है? शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो तुरंत करवा लें जांच

फैटी लिवर से क्या-क्या दिक्कत होती है? शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो तुरंत करवा लें जांच

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 24, 2025 10:51 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 11:01 pm IST

Fatty Liver: फैटी लिवर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आइए इस समस्या की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फैटी लिवर- India TV Hindi
फैटी लिवर Image Source : FREEPIK

अगर आपने अपने लिवर की ठीक तरीके से देखभाल नहीं की तो आप सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। जरूरी नहीं है कि सिर्फ शराब पीने से ही फैटी लिवर हो सकता है। मोटापा, डायबिटीज, हाई बल्ड प्रेशर जैसे फैक्टर्स भी फैटी लिवर जैसी बीमारी के लिए जिम्मेदार साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर लिवर को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी आदतों को सुधारने की कोशिश करनी है।

पैदा हो सकती हैं गंभीर समस्याएं- अगर आपने फैटी लिवर का इलाज समय रहते शुरू नहीं करवाया, तो आपके लिवर में सबसे पहले सूजन पैदा होगी जिसे स्टीटोहैपेटाइटिस भी कहा जाता है। इसके अलावा फैटी लिवर की वजह से आपको लिवर फाइब्रोसिस जैसी गंभीर स्थिति से भी जूझना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फैटी लिवर के कारण लिवर सिरोसिस यानी लिवर का सख्त होना और लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

फैटी लिवर के लक्षण- फैटी लिवर की वजह से थकान महसूस हो सकती है इसलिए हर समय थकान महसूस होने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपके पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो रहा है या फिर बेचैनी महसूस हो रही है, तो ये लक्षण भी फैटी लिवर की तरफ इशारा कर सकता है। हालांकि, कभी-कभी फैटी लिवर होने पर कोई लक्षण नजर नहीं आते इसलिए रेगुलर चेकअप कराते रहना चाहिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप फैटी लिवर की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो अपने वेट को कंट्रोल में रखिए। शराब पीने की आदत से तुरंत दूरी बना लीजिए। फैटी लिवर से बचने के लिए रेगुलरली एक्सरसाइज करें। इसके अलावा एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करें और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें वरना लिवर के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।