1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमो भारत ट्रेन में युवक-युवती ने पार की अश्लीलता की हदें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अब पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

नमो भारत ट्रेन में युवक-युवती ने पार की अश्लीलता की हदें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अब पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

 Published : Dec 24, 2025 06:40 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 06:47 pm IST

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नमो भारत ट्रेन में युवक-युवती अश्लीलता की हदें पार करते हुए दिख रहे हैं। अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन शुरू कर दिया है।

namo bharat train couple viral video- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

गाजियाबाद से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक और युवती आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं। कई लोग सार्वजनिक स्थान पर ऐसी हरकत की निंदा कर रहे हैं। तो वहीं, कई लोग वीडियो वायरल होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा व निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच अब पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाजियाबाद में दर्ज हुई FIR

नमो भारत ट्रेन में अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि वीडियो वायरल होने के बाद RRTS के अधिकारियों ने मामले में एक्शन लिया है और ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर शिकायत दी है।

आरोप है कि ऑपरेटर ऋषभ कुमार ने ही ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज का दुरुपयोग किया और मोबाइल फोन से वीडियो को रिकॉर्ड कर के उसे वायरल कर दिया। इस कारण कथित तौर पर नमो भारत सर्विस की छवि को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि घटना के सामने आने के बाद ऑपरेटर ऋषभ कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। 

युवक-युवती को भी आरोपी बनाया गया

पुलिस ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नमो भारत से जुड़ा वीडियो 24 नवंबर को दुहाई से मुरादनगर स्टेशन तक की यात्रा के बीच का है। इस वीडियो में युवक-युवती आपत्तिजनक कार्य करते दिख रहे हैं और पास की सीट खाली है। पुलिस ने बताया है कि मामले में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती को भी आरोपी बनाया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- ब्रेड के अंदर छिपाकर हो रही कोकीन की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियाई महिला को पकड़ा, देखें Video

नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, लहराता हुआ बीच सड़क पर ही पलट दिया भारी-भरकम ट्रक; खौफनाक है VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत