1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या कर रहे हैं? वायरल Video देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा

रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या कर रहे हैं? वायरल Video देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा

सोशल मीडिया पर रील बनाने और उसी रील से फेमस होने के लिए कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शख्स ने ऐसा रूप लेकर बनाया वीडियो

आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ और सिर्फ रील बनाने और रील से फेमस होने के लिए हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आप हर रोज न जाने कितने ही रील देखते होंगे। कुछ लोग तो रील बनाने के चक्कर में ऐसी हरकत कर देते हैं जिसका अंदाजा किसी को नहीं होता है और फिर उन्हीं लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने लड़का और लड़की, दोनों के ही कपड़े पहने हुए हैं। छत पर खड़े होकर बीट पर डांस करते हुए वीडियो बनाया रहा है। उस शख्स को देखकर यह बता पाना मुश्किल हो जाएगा कि वह लड़का है जिसने आधी शरीर को महिला की तरह बनाया है या फिर वो लड़की है जिसने अपनी आधी शरीर को लड़के की तरह बनाया है। इस तरह तैयार होकर रील बनाया जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rastrvadi_4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या समय आ गया है, अब तो पहचानना मुश्किल हो गया लड़का है या लड़की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है- हे प्रभु क्या क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके घर वाले इन्हें मारते नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान लोगों को क्या हो गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो आधी स्त्री और आधा पुरुष है।

ये भी पढ़ें-

ये फिर स्कूल नहीं गया! अभिनव अरोड़ा ने हनुमान जी का रूप लेकर बनाया Video, लोग कर रहे हैं ट्रोल

अपनी एंट्री पर दुल्हन ने जमकर किया डांस, Video देख लोग बोले- 'ये क्या कर दिया रे'