1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी एंट्री पर दुल्हन ने जमकर किया डांस, Video देख लोग बोले- 'ये क्या कर दिया रे'

अपनी एंट्री पर दुल्हन ने जमकर किया डांस, Video देख लोग बोले- 'ये क्या कर दिया रे'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 12:40 pm IST

एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हन डांस करते हुए अपनी एंट्री कर रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर दिन कुछ नया और अनोखा वीडियो के जरिए देखने को मिल ही जाता है। अन्य लोगों की तरह शायद आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी हर दिन अलग-अलग वायरल वीडियो को देखते होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन जुगाड़ का कोई बेहतरीन वीडियो वायरल होता है। इसी तरह तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हन की एंट्री हो रही है। दुल्हन के भाइयों ने चुनरी को पकड़ा हुआ है और उसके नीचे दुल्हन आ रही है। मगर दुल्हन की एंट्री औरों की तरह नॉर्मल नहीं है बल्कि वो डांस करते हुए आ रही है। 'सैय्याँ सुपरस्टार' गाने पर लड़की जबरदस्त डांस करते हुए अपनी एंट्री कर रही है। इसका किसी ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kohled_Eyes_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपनी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसकी खुद की बहन मुंह बना रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कर दिया रे। तीसरे यूजर ने लिखा- लाते कहां से हैं इतना कॉन्फिडेंस। चौथे यूजर ने लिखा- बिल्कुल भी नहीं आना चाहिए ऐसा कॉन्फिडेंस। वहीं एक यूजर ने लिखा- कोई खुश है तो प्रॉब्लम क्या है भाई।

ये भी पढ़ें-

ई-रिक्शा वाले ने सोशल मीडिया पर लोगों का जीता दिल, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ

आपदा को दादा ने अवसर में बदला, वायरल Video देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।