1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप पर लड़की से नहीं संभली स्कूटी, फिर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप, देखें Video

पेट्रोल पंप पर लड़की से नहीं संभली स्कूटी, फिर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2024 11:50 am IST,  Updated : Dec 04, 2024 11:50 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों अलग-अलग तरह से रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और कब कौन सा वीडियो देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो  फिर उन वायरल पोस्ट और वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी उल्टे मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवा रही है। उसके पीछे एक दूसरी लड़की अपनी स्कूटी को लेकर अपनी बारी के आने का इंतजार करती दिखती है। जब उसे लगता है कि अब उसकी बारी आ गई है तो वो अपनी स्कूटी को लेकर आगे जाने लगती है। मगर इस दौरान उसकी स्कूटी ऑन थी और वो रेस दे देती है। इसके कारण स्कूटी आगे बढ़ने लगती है और लड़की उसे संभाल नहीं पाती। इसके बाद क्या था, स्कूटी पेट्रोल पंप के कर्मचारी से जा टकराती है। इसके बाद उसकी स्कूटी तो दूसरा शख्स संभाल लेता है मगर वहां पहले से मौजूद महिला अपना बैलेंस खोकर गिर जाती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ambar_SIFF_MRA नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह दुनिया महिला स्कूटी राइडर्स से सुरक्षित नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- स्कूटी ही महिला स्कूटी राइडर से सुरक्षित नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- नारी ही दूसरी नारी की दुश्मन है। वहीं एक यूजर ने लिखा- SUV में बैठे पुरुष ज्यादा नुकसान करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- तब भी थार और केटीएम वाले छपरी से सेफ है।

ये भी पढ़ें-

छत पर डांस करके लड़की बना रही थी रील, मगर अंत में जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप, देखें Video

ये कैसी हरकत कर रहे हैं लोग, शख्स का Video देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।