Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छत पर डांस करके लड़की बना रही थी रील, मगर अंत में जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप, देखें Video

छत पर डांस करके लड़की बना रही थी रील, मगर अंत में जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप, देखें Video

Written By: Adarsh Pandey Published : Dec 04, 2024 11:04 am IST, Updated : Dec 04, 2024 11:24 am IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो छत पर डांस करते हुए रील बना रही है। मगर अंत में कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर लड़के हंसने लगते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कोई वीडियो या फिर तस्वीर वायरल न होती हो। हर दिन अलग-अलग फोटो और वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे और दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप भी वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद शायद आपको भी हंसी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने घर की छत पर खड़ी है और वहां खड़ी होकर वो डांस करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। लड़की ने वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए सामने की दीवार पर अपना फोन रखा हुआ है और वो डांस कर रही है। मगर अचानक दीवार पर रखा हुआ फोन खुद ब खुद नीचे गिर जाता है। इसके बाद लड़की भागकर फोन के पास जाती है और देखती है कि फोन टूटा तो नहीं। इस पूरे नजारे को कुछ लड़के अपने में रिकॉर्ड कर रहे थे और जैसे ही फोन नीचे गिरता है, उनकी हंसने की आवाज आने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

ये कैसी हरकत कर रहे हैं लोग, शख्स का Video देखकर हिल जाएगा आपका दिमाग

पटरी के बीच में लेटा शख्स और ऊपर से गुजर गई ट्रेन, Video देख उड़ जाएंगे होश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement